Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चेन्नई में भारत और श्रीलंका के मछुआरों की मुलाकात

Published

on

नई दिल्ली-चेन्नई,श्रीलंका,भारत,विदेश-मंत्रालय,सैयद-अकबरुद्दीन,नौसेना,मछुआरों

Loading

नई दिल्ली/चेन्नई | श्रीलंका और भारत के मछुआरे एक-दूसरे के जलक्षेत्र में मछली पकड़ने को लेकर अक्सर पैदा होने वाले विवाद को दूर करने के लिए मंगलवार शाम चेन्नई में मुलाकात करने वाले हैं। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने ट्वीट कर कहा, “भारत और श्रीलंका के मछुआरों की आज चेन्नई में मुलाकात होगी।”

भारत और श्रीलंका के मछुआरा संघों के बीच अभी तक दो बैठकें हुई हैं और दोनों ही बेनतीजा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस माह की शुरुआत में अपनी श्रीलंका यात्रा के दौरान कहा था कि इस जटिल मुद्दे में दोनों पक्षों की आजीविका और मानवीय चिंता से जुड़े हित शामिल हैं। इस मुद्दे का दोनों पक्षों को इसी नजरिये को ध्यान में रखते हुए समाधान ढूंढना होगा। मोदी ने यह भी कहा था कि इस मुद्दे का एक दीर्घकालिक समाधान निकालने की आवश्यकता है। मोदी ने कहा था कि समाधान ऐसा हो कि यह दोनों पक्षों को स्वीकार हो और फिर दोनों देशों की सरकारें इसे आगे बढ़ाएंगी।

बातचीत के लिए श्रीलंकाई मछुआरों का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को तमिलनाडु पहुंचा। ज्ञात हो कि श्रीलंकाई नौसेना ने हाल ही में देश के कांकेसंतुरई और तलाईमन्नार तट से लगे जलक्षेत्र में कथित तौर पर अवैध तरीके से मछली पकड़ने के आरोप में 10 नौकाओं सहित 54 भारतीय मछुआरों को बंधक बना लिया था। उल्लेखनीय है कि मोदी की यात्रा के पहले श्रीलंका ने सद्भावना स्वरूप 86 भारतीय मछुआरों को रिहा किया था।

नेशनल

पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे

Published

on

Loading

श्रीरामपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पश्चिम बंगाल के हुगली के श्रीरामपुर में एक जनसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर प्रहार किया। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी और ममता बनर्जी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ये पीओके भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा कि ममता बनर्जी, कांग्रेस-सिंडिकेट कहती है कि धारा 370 को मत हटाओ। मैंने संसद में पूछा कि क्यों न हटाएं तो उन्होंने कहा कि खून की नदियां बह जाएंगी। 5 साल हो गए खून कि नदियां छोड़ो किसी की कंकड़ चलाने की हिम्मत नहीं है। जब INDI गठबंधन का शासन था तो हमारे कश्मीर में हड़तालें होती थीं। आज पाक अधिकृत कश्मीर (पीओके) में हड़ताल होती है। पहले कश्मीर में आजादी के नारे लगते थे, अब पाक अधिकृत कश्मीर में नारेबाजी होती है। राहुल गांधी, आपको डरना है तो डरते रहिए, ममता बनर्जी आपको डरना है तो डरते रहिए लेकिन मैं आज श्रीरामपुर की धरती से कहता हूं कि ये पाक अधिकृत कश्मीर भारत का है और हम उसे लेकर रहेंगे।

अमित शाह ने कहा आने वाले चुनाव में आप सभी वोट डालने वाले हैं। इस चुनाव में एक ओर परिवारवादी पार्टियां हैं जिसमें ममता बनर्जी अपने भतीजे को, शरद पवार अपनी बेटी को, उद्धव ठाकरे अपने बेटे को, स्टालिन अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं और सोनिया गांधी, राहुल बाबा को पीएम बनाना चाहती हैं। वहीं दूसरी ओर गरीब चाय वाले के घर में जन्में इस देश के महान नेता नरेन्द्र मोदी जी हैं।

नरेन्द्र मोदी जी ने बंगाल के विकास के लिए ढेर सारे कार्य किए हैं। मैं ममता दीदी से पूछना चाहता हूं कि 10 साल तक आपके लोग सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार में मंत्री रहे, लेकिन सोनिया-मनमोहन सिंह की सरकार ने बंगाल के विकास के लिए क्या किया। उनकी सरकार ने 10 साल में बंगाल के विकास के लिए मात्र 2 लाख करोड़ रुपये दिए। जबकि मोदी जी ने 10 साल में 9 लाख, 25 हजार करोड़ रुपये देने का काम किया।

Continue Reading

Trending