Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में यात्री जहाज डूबा, 5 मौतों की पुष्टि

Published

on

Loading

बीजिंग| चीन की यांग्त्जी नदी में सोमवार रात एक यात्री जहाज के चक्रवात में फंस कर डूबने की घटना में अबतक बचाए गए 20 लोगों में से पांच की अस्पताल में मौत हो गई। जहाज में कुल 458 लोग सवार थे। अधिकारियों ने यह जानकारी मंगलवार को दी। समाचार एजेंसी एफे के अनुसार, चीन की आधिकारिक मीडिया ने बताया कि हादसे में 20 लोगों को बचाया गया था, जिनमें से पांच ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। बचाव दल ने खोज अभियान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त जहाज के भीतर से सहायता की पुकार सुनी थी, जिसके बाद लोगों को बचाया गया था।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चोंगकिंग की जहाजरानी कंपनी का जहाज दोंगफांगझिशिंग (पूर्व का तारा) पूर्वी चीन के जियांग्सु प्रांत की राजधानी नानजिंग से दक्षिण चीन के चोंगकिंग शहर की ओर जा रहा था, तभी यांग्त्जी नदी में हुबेई प्रांत के जियानली में चक्रवात में फंस गया।

चीन की आधिकारिक मीडिया ने बताया कि बचाए गए 20 लोगों में से पांच की मौत हो गई, जबकि 400 से ज्यादा लोग अब भी लापता हैं।

समाचार पत्र ‘पीपुल्स डेली’ के मुताबिक, बचाए गए लोगों में जहाज के कप्तान और मुख्य अभियंता शामिल हैं। उन्होंने बताया कि जहाज सोमवार रात 9.28 बजे के लगभग चक्रवात की चपेट में आकर डूब गया। जहाज में 406 चीनी नागरिक, ट्रैवेल एजेंसी के पांच कर्मचारी और चालक दल के 47 सदस्य सवार थे।

जहाज में सवार ज्यादातर यात्री पूर्वी चीन वासी पर्यटक थे, जिनकी उम्र 50-80 साल के बीच थी। समाचार पत्र ‘ओरिएंटल वैनगार्ड’ के मुताबिक जहाज में एक तीन साल का बच्चा भी मौजूद था।

गोताखोरों और पुलिसकर्मियों का एक बड़ा दल हेलीकॉप्टर और जोडियाक नौकाओं के साथ खोज एवं बचाव अभियान में जुटा है।

प्रधानमंत्री ली केकियांग उपप्रधानमंत्री मा कई और राज्य मंत्री यांग जिंग के साथ बचाव अभियान का मुआयना करने के लिए घटनास्थल पर पहुंचे हैं।

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने बचाव अभियान में कोई कसर न छोड़ने के आदेश दिए हैं।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending