Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन में तूफान साउडलर से 14 की मौत

Published

on

Loading

हांगझोऊ। पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत में तूफान साउडलर से 14 लोगों की मौत हो गई और अन्य चार लापता हो गए हैं। स्थानीय प्रशासन ने रविवार को यह जानकारी दी। तूफान से सर्वाधिक प्रभावित वेनझू शहर में 12 लोगों की मौत हो गई और चार अन्य लापता हैं। पड़ोसी शहर लीशूई में दो लोगों की मौत हो गई।

प्रांतीय बाढ़ नियंत्रण अधिकारियों का कहना है कि इन 14 लोगों की मौत या तो बाढ़ में बह जाने की वजह से या फिर मकानों के ढहने और भूस्खलन की वजह से हुई है। तूफान की वजह से क्षेत्र में भारी बारिश हुई, कुछ क्षेत्रों में पिछले दो से ढाई दिनों में 700 मिलीमीटर तक बारिश दर्ज की गई है, जो पिछले 120 साल का रिकॉर्ड है।

वेनझू के पिंगयांग के एक स्थानीय निवासी के मुताबिक, “शनिवार रात लगातार बारिश होती रही और जब हम सुबह उठे तो घर के बाहर खड़ी कार पूरी तरह से जलमग्न हो चुकी थी। हमने कभी इतनी भारी बारिश होने का अंदाजा नहीं लगाया था।” रविवार दोपहर तक तूफान से 15.8 लाख लोग प्रभावित हुए, जिसमें से 1,88,400 को झेजियांग विस्थापित करना पड़ा। 223 घर ढह गए, 272 सड़के क्षतिग्रस्त हो गई और 43,600 हेक्टेयर फसलें नष्ट हो गई। इस तरह अर्थव्यवस्था को प्रत्यक्ष रूप से चार अरब युआन (64.4 करोड़ डॉलर) का नुकसान हुआ है।

तूफान से 7,85,000 घरों की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई थी, लेकिन रविवार शाम तक 60 प्रतिशत घरों में बिजली बहाल कर दी गई। प्रांतीय अधिकारियों ने सर्वाधिक प्रभावित क्षेत्रों में बचाव दलों को भेज दिया है। अकेले वेनझू में आपदा से निपटने के लिए 50,000 से अधिक बचावकर्मियों को भेजा गया है।

साउडलर इस साल का 13वां तूफान है।

 

अन्तर्राष्ट्रीय

कुवैत में संसद भंग, सभी कानून और संविधान के कुछ अनुच्छेद निलंबित

Published

on

Loading

नई दिल्ली। कुवैत के अमीर शेख मिशाल ने संसद को भंग कर दिया है। अमीर ने शुक्रवार को सरकारी टीवी पर एक संबोधन में इसकी घोषणा की। इसके अलावा अमीर ने देश के सभी कानूनों के साथ संविधान के कुछ अनुच्छेदों को चार साल तक के लिए निलंबित कर दिया है। इस दौरान देश में लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सभी पहलुओं का अध्ययन किया जाएगा। सरकारी टीवी के मुताबिक, इस दौरान नेशनल असेंबली की सभी शक्तियां अमीर और देश की कैबिनेट के पास होंगी।

एमीर ने सरकारी टीवी पर दिए अपने संबोधन में संसद भंग करने की घोषणा करते हुए कहा, “कुवैत हाल ही में बुरे वक्त से गुजर रहा है, जिसकी वजह से किंगडम को बचाने और देश के हितों को सुरक्षित करने के लिए कड़े फैसले लेने में झिझक या देरी करने के लिए कोई गुंजाइश नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि पिछले कुछ सालों में देश के कई डिपार्टमेंट्स में भ्रष्टाचार बढ़ गया है। भ्रष्टाचार की वजह से देश का महौल खराब हो रहा है। अफसोस की बात ये है कि भ्रष्टाचार सुरक्षा और आर्थिक संस्थानों तक फैल गया है। साथ ही अमीर ने न्याय प्रणाली में भ्रष्टाचार होने की बात कही है।

कुवैत पिछले कुछ सालों से घरेलू राजनीतिक विवादों से घिरा रहा है। देश का वेल्फेयर सिस्टम इस संकट का एक प्रमुख मुद्दा रहा है और इसने सरकार को कर्ज लेने से रोका है। इसकी वजह से अपने तेल भंडार से भारी मुनाफे के बावजूद सरकारी खजाने में पब्लिक सेक्टर के कर्मचारियों को वेतन देने के लिए बहुत कम पैसे बचे हैं। कुवैत में भी दूसरे अरब देशों की तरह शेख वाली राजशाही सिस्टम है लेकिन यहां की विधायिका पड़ोसी देशों से ज्यादा पावरफुल मानी जाती है।

Continue Reading

Trending