Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

चीन-उत्तर कोरिया ने कोरियाई युद्ध शहीदों को किया याद

Published

on

Loading

प्योंगयांग। चीन के नागरिक मामलों के मंत्री ली लिगुओ के नेतृत्व में चीनी प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को प्योंगयांग में एक स्मरणोत्सव कार्यक्रम में हिस्सा लिया

इन कार्यक्रमों का आयोजन 1950 से 1953 के दौरान कोरियाई युद्ध में चीनी स्वयंसेवियों की भागीदारिता की 65वीं वर्षगांठ के मौके पर प्योगयांग और केसोंग में किया गया। सुप्रीम पीपुल्स एसेंबली की प्रधान समिति के उपाध्यक्ष ली और यांग योंग सोप ने रविवार सुबह मध्य प्योंगयांग के फ्रेंडशिप टावर पर पहुंचे। उन्होंने टावर पर मल्यार्पण अर्पित किए । इसके बाद वह टावर के अंदर गए और दीवारों पर उकेरे गए भित्तिचित्रों का जायजा लिया, इन भित्तिचित्रों में कोरिया की पीपुल्स आर्मी और चीन के लोगों की स्वैच्छिक सेना को अमेरिका के खिलाफ एकजुट हो लड़ते हुए दिखाया गया है।

कोरियाई युद्ध में शहीद हुए चीनी सैनिकों एवं स्वयंसेवियों की याद में फ्रेंडशिप टावर का निर्माण किया गया है। इस कार्यक्रम में अन्य जिन वरिष्ठ अधिकारियों ने हिस्सा लिया, उनमें सार्वजनिक स्वास्थ्य मंत्री और उत्तर कोरिया-चीन फ्रेंडशिप संघ के अध्यक्ष कांग हा गुक और चीनी दूतावास के मंत्री-सलाहकार झांग चेंगगांग शामिल हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending