Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

चीनी कलाकारों के साथ काम करना चाहते हैं आमिर खान

Published

on

Loading

मुम्बई, 18 जनवरी (आईएएनएस)| बॉलीवुड कलाकार आमिर खान का कहना है कि चीनी और भारतीय प्रतिभाओं को एक फिल्म में काम करते देखना एक मजेदार अनुभव होगा।

चीन में सबसे लोकप्रिय बॉलीवुड कलाकारों में से एक आमिर खान वर्ष 2015 के बाद से दो बार चीन का दौरा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि उन्हें लगता है कि रहन-सहन और संस्कृति के मामले में भारत और चीन के लोगों में बहुत समानताएं हैं।

उन्होने कहा कि दोनों देशों का बहुत पुराना इतिहास होने के साथ-साथ वहां विभिन्न संस्कृतियों का समागम देखने को मिलता है। दोनों देशों के लोग अपने जीवन में परिवार को बहुत महत्वपूर्ण मानते हैं।

आमिर ने चीनी संवाद समिति सिन्हुआ से कहा, चीन में कई प्रतिभाशाली कलाकार हैं और मैं उनके साथ काम करना चाहता हूं। चीनी और भारतीय प्रतिभाओं को मिलकर एक फिल्म बनानी चाहिये। मुझे विश्वास है कि यह शानदार रहेगा।

उन्होंने कहा, मैं भारत और चीन के सृजनात्मक लोगों के बीच सहयोग देखना चाहूंगा। वे ऐसी कहानी बनाएं जिसे दोनों देशों में पसंद किया जाए।

उन्होंने कहा, ‘इससे दोनों देशों में घनिष्टता बढ़ेगी। भारतीय दर्शकों के लिए चीनी कलाकारों और प्रतिभाओं को देखने का अनुभव शानदार होगा।’

आमिर खान की हालिया फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ शुक्रवार को चीन में रिलीज होने वाली है। यह फिल्म इंसिया नाम की एक 14 वर्षीय लड़की की कहानी बताती है जो गायिका बनना चाहती है।

उन्होंने कहा कि ‘दंगल’ में उनका बहुत गंभीर किरदार था जबकि सीक्रेट सुपरस्टार में उनका किरदार मनोरंजन करने वाले का है।

संवाद समिति के अनुसार ‘दंगल’ ने 2017 में चीनी बॉक्स ऑफिस पर आश्चर्यजनक रूप से 19 करोड़ डॉलर का व्यवसाय किया था।

आमिर ने कम फिल्में करने के बारे में कहा कि उनका आधा समय फिल्मों को और आधा समय समाजसेवा में जाता है।

उन्होंने कहा कि एक फिल्म बनाने के लिए बहुत समय की जरूरत होती है और फिल्म दिल से बनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह अपनी रफ्तार बढ़ाने की कोशिश करेंगे।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending