Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

चारा घोटाला : लालू सीबीआई अदालत में पेश

Published

on

Loading

पटना, 6 जून (आईएएनएस)| राष्ट्रीय जनता दल (राजद प्रमुख) प्रमुख लालू प्रसाद यादव कई करोड़ रुपये के चारा घोटाला मामले में कथित संलिप्तता को ेलेकर मंगलवार को पटना में सीबीआई की विशेष अदालत में पेश हुए।

एक सरकारी वकील ने यह जानकारी दी।

बिहार के एक अन्य पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ मिश्रा भी मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की अदालत में पेश होंगे। मिश्रा भी चारा घोटाले में आरोपी हैं।

एक अन्य चारा घोटाला मामले में रांची में जेल की सजा काटने के बाद लालू प्रसाद और मिश्रा को जमानत पर रिहा कर दिया गया था।

यह मामला भागलपुर कोषागार से अवैध रूप से 47 लाख रुपयों की निकासी से संबंधित है। सीबीआई ने 1996 में इस संबंध में मामला दर्ज किया था, जिसके बाद एजेंसी ने लालू प्रसाद और मिश्रा समेत 44 आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया था।

सर्वोच्च न्यायालय ने पिछले महीने झारखंड उच्च न्यायालय के एक फैसले को दरकिनार करते हुए लालू पर चारों चारा घोटाला मामलों में मुकदमा चलाने का आदेश दिया था। झारखंड उच्च न्यायालय ने लालू के खिलाफ अपराधिक साजिश का आरोप रद्द कर दिया था।

चारा घोटाला पशुपालन विभाग द्वारा विभिन्न जिलों से 900 करोड़ रुपयों की अवैध निकासी से संबंधित है। इस दौरान लालू प्रसाद मुख्यमंत्री थे।

Continue Reading

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending