Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

चक्रवात गाजा 15 नवंबर को तमिलनाडु से गुजरेगा

Published

on

Loading

चेन्नई, 13 नवंबर (आईएएनएस)| चक्रवात गाजा वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में केंद्रित है। गाजा के कमजोर पड़ने व गुरुवार दोपहर से पहले पम्बन व कुड्डालोर के बीच तमिलनाडु तट को पार करने की संभावना है।

मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

विभाग ने कहा कि चक्रवात गाजा के कमजोर होने से पहले बुधवार की सुबह से तमिलनाडु-दक्षिण आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में हालात बिगड़ सकते हैं और रात में समुद्र में ऊंची लहरे उठने की उम्मीद है।

मछली पकड़ने गए मछुआरों को जल्द लौटने की सलाह दी गई है।

भारतीय मौसम विभाग ने अपनी विज्ञप्ति में कहा कि गाजा बीते छह घंटों में पांच किमीप्रति घंटे की रफ्तार से पश्चिम की तरफ बढ़ रहा है।

चक्रवाती तूफान गाजा सुबह करीब 5.30 बजे यहां से करीब 750 किमी पूर्व में व नागापट्टनम से 840 किमी पूर्व-उत्तरपूर्व में केंद्रित था।

इसके अगले 24 घंटे के दौरान बुधवार तक गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने की संभावना है और तूफान की तीव्रता गुरुवार तक बनी रह सकती है।

आईएमडी ने कहा, “इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम तरफ बढ़ने की ज्यादा संभावना है।”

विज्ञप्ति में 13-15 नवंबर के दौरान उत्तर तमिलनाडु व पुडुचेरी व इससे लगे दक्षिण आंध्र प्रदेश तट के इलाकों में मछली पकड़ने के लिए नहीं जाने की सलाह दी गई है।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending