Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

‘गोलमान अगेन’ ने भारत में 200 करोड़ कमाए

Published

on

Loading

मुंबई, 13 नवंबर (आईएएनएस)| फिल्मकार रोहित शेट्टी की कॉमेडी/हॉरर फिल्म ‘गोलमाल अगेन’ ने रिलीज होने के बाद के 24 दिनों में भारत में 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। गोलमाल सीरीज की चौथी फिल्म ने रविवार को 1.69 करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म भारतीय बॉक्स ऑफिस पर कुल 201.43 करोड़ की कमाई कर चुकी है। गोलमाल अगेन 20 अक्टूबर को रिलीज हुई थी।

शेट्टी ने एक बयान में कहा, मैं फिल्म को मिली प्रतिक्रिया से बहुत खुश हूं और फिल्म को पसंद करने के लिए विश्व भर के दर्शकों का धन्यवाद देता हूं।

इस फिल्म में अजय देवगन, परिणीति चोपड़ा, तब्बू, अरशद वारसी, श्रेयस तलपडे, कुणाल खेमू, प्रकाश राज और नील नितिन मुकेश मुख्य किरदार में हैं।

रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीओओ शिबाशीश सरकार ने कहा, बॉक्स ऑफिस पर ऐसे चमत्कार करना एक फिल्म के लिए बहुत ही दुलर्भ है। हम अपने मित्र और साझेदार रोहित को उनके अविश्वसनीय दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद देते है जिसकी वजह से यह संभव हो पाया।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending