Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

खेलों में भी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की जरूरत : शिवराज

Published

on

Loading

 

खेलों में भी 'सर्जिकल स्ट्राइक' की जरूरत : शिवराज

भोपाल | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पाकिस्तान और काले धन के खिलाफ किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स की तरह खेलों में भी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत बताई है।

मध्य प्रदेश सरकार के खेल व युवा कल्याण विभाग द्वारा गुरुवार को यहां आयोजित खेल अलंकरण समारोह में चौहान ने कहा, “राजनीति में खेल भावना होनी चाहिए, पर खेलों में राजनीति नहीं, इसलिए पाकिस्तान के खिलाफ किए गए सर्जिकल स्ट्राइक्स और उसके बाद कालेधन के खिलाफ हुए सर्जिकल स्ट्राइक की तरह खेलों में भी सर्जिकल स्ट्राइक की जरूरत है।”

देश और प्रदेश के विभिन्न खेल संघों पर कब्जा जमाए राजनेताओं की ओर इशारा करते हुए चौहान ने कहा, “खेल संघों पर ऐसे लोगों का कब्जा है, जिनका खेलों से कोई लेना देना नहीं है, इसलिए खेल संघों की कमान उन लोगों के हाथों में होनी चाहिए, जिनका खेलों से नाता है।”

खेल अलंकरण समारोह में बैडमिंटन खिलाड़ी पी. वी. सिंधु, बैडमिंटन कोच पुलेला गोपीचंद और राज्य की खेल मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया भी मौजूद रहीं।

नेशनल

दिल्ली के CM केजरीवाल का बड़ा दावा, कहा- इंडिया गठबंधन को मिलेगा 300 से अधिक सीटों का जनादेश

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटें मिलने जा रही हैं। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव के चरण पूरे हो रहे हैं, यह स्पष्ट होता जा रहा है कि बीजेपी सरकार को जनता खारिज करती जा रही है। पांचवें चरण के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो गया है कि चार जून को यह सरकार जा रही है।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो चुका है कि देश में इंडिया गठबंधन की सरकार बनेगी। मेरा यह दावा है कि जिस विश्वास से जनता हमें वोट दे रही है, हम उसपर खरे उतरेंगे और एक निष्पक्ष और स्थित सरकार जनता को देंगे, जो जनता के हित में काम करेगी।

अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कल अमित शाह दिल्ली आए थे और उन्होंने यह कहा कि आम आदमी पार्टी के लोग पाकिस्तानी समर्थक हैं। मैं उनसे यह पूछना चाहता हूं कि उनको मुझसे परेशानी है तो वो मुझे गालियां दें, देश को क्यों गाली दे रहे हैं। क्या दिल्ली में हमें सरकार बनाने का मौका देने वाले लोग पाकिस्तान समर्थक हैं। अमित शाह पद के अहंकार में हैं और देशवासियों को गालियां दे रहे हैं। उन्हें शायद यह नहीं पता है कि चार जून को उनकी पार्टी की सरकार नहीं बन रही है। योगी आदित्यनाथ भी आए और मुझे गालियां देने लगे, मुझे गाली देने से क्या होगा, उनकी पार्टी के नेता ही उन्हें उत्तर प्रदेश के सीएम पद से हटाना चाहते हैं। यह बात उन्हें समझनी चाहिए।

Continue Reading

Trending