नेशनल
खास है गणतंत्र दिवस का यह मेहमान, 5000 किमी. प्लेन उड़ाकर पहुंचा दिल्ली
नई दिल्ली। पीएम नरेंद्र मोदी ने कुछ दिनों पहले कहा था कि इस बार का गणतंत्र दिवस अपने आप में ऐतिहासिक होगा। इसकी शुरुआत हो चुकी है। भारत में गणतंत्र दिवस के समारोह के साथ ही इंडो आसियान सम्मेलन हो रहा है। इसमें हिस्सा लेने के लिए 10 राष्ट्रप्रमुख भारत पहुंच रहे हैं। उनमें से एक हैं ब्रूनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह। बुधवार को जब उनका प्लेन दिल्ली में उतरा, तो हर कोई हैरान रह गया।
खास बात यह थी कि दुनिया के सबसे रईस लोगों में शुमार ब्रूनेई के सुल्तान हसनल बोल्कियाह अपना जहाज खुद उड़ाकर लाए थे। सुल्तान हसनल बुधवार को अपना जंबो जेट खुद ही उड़ाकर दिल्ली पहुंचे। एयरक्राफ्ट जब दिल्ली पहुंचा तो स्वागत के लिए मौजूद अधिकारियों के लिए भी यह आश्चर्य की बात थी।
बुधवार को जब ब्रूनेई के सुल्तान का विमान दिल्ली में उतरा तो उनका स्वागत करने पहुंचे भारतीय गृह राज्य मंत्री आरपीएन सिंह और वरिष्ठ अधिकारी चौंक गए। वजह यह है कि ब्रूनेई से दिल्ली तक हवाई मार्ग की दूरी करीब 5,000 किमी है।
कुछ वरिष्ठ अधिकारियों का कहना है कि सुल्तान जहाज उड़ाने के शौकीन हैं। इससे पहले जब 2008 और 2012 में वह भारत आए थे तब भी अपना जहाज उन्होंने खुद ही उड़ाया था। सुल्तान के 747-400 जंबो जेट को उड़ाने के लिए पायलटों की टीम भी है।
नेशनल
Modi 3.0: बंटे विभाग, टॉप 4 में कोई परिवर्तन नहीं, जानें किसे कौन सा मंत्रालय मिला
नई दिल्ली। देश में तीसरी बार मोदी सरकार बन चुकी है। नई सरकार में पीएम मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने रविवार को मंत्री पद की शपथ ली। आज मंत्रियों को उनके विभागों का बंटवारा भी कर दिया गया है। राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, निर्मला सीतारमण, एस जयशंकर के मंत्रालय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। ये नेता वही मंत्रालय संभालेंगे, जिसे वह मोदी सरकार 2.0 में संभाल रहे थे।
मंत्रियों और उनके मंत्रालय की पूरी लिस्ट
मोदी कैबिनेट 3.0
1. नितिन गडकरी को सड़क परिवहन मंत्रालय
2. अजय टम्टा और हर्ष मल्होत्रा सड़क परिवहन राज्यमंत्री
3. एस जयशंकर को विदेश मंत्रालय,
4.अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय
5. राजनाथ सिंह को रक्षा मंत्रालय,
6अमित शाह को गृह मंत्रालय
7. निर्मला सीतारमण को वित्त मंत्रालय
8. मनोहर लाल को ऊर्जा मंत्रालय, शहरी विकास मंत्रालय
9. तोखन साहू शहरी विकास मंत्रालय में राज्यमंत्री
10. श्रीपद नाइक ऊर्जा मंत्रालय में राज्यमंत्री
11. वित्त मंत्री बनी रहेंगी निर्मला सीतारमण
12. हरदीप सिंह पुरी पेट्रोलियम मंत्री बने रहेंगे
13. पीयूष गोयल को वाणिज्य मंत्रालय
14. अश्विनी वैष्णव को रेल मंत्रालय, सूचना प्रसारण मंत्रालय
15. शिवराज सिंह चौहान को कृषि मंत्रालय
16. धर्मेंद्र प्रधान को HRD मंत्रालय का प्रभार
17. शोभा करंदलाजे लघु उद्योग राज्यमंत्री
18. जीतनराम मांझी लघु उद्योग मंत्री बने
19. किरेन रिजिजू संसदीय कार्य मंत्री बने
20. सीआर पाटिल को जलशक्ति मंत्रालय
21. राम मोहन नायडू को नागरिक उड्डयन
22. गजेंद्र शेखावत संस्कृति और पर्यटन मंत्री
23. सुरेश गोपी राज्यमंत्री संस्कृति और पर्यटन
24. भूपेंद्र यादव को पर्यावरण मंत्रालय
25. जेपी नड्डा को स्वास्थ्य मंत्रालय
26. चिराग पासवान को खेल और युवा कल्याण मंत्रालय
27. सर्बानंद सोनोवाल को पोर्ट शिपिंग मंत्रालय
28. शांतनु ठाकुर पोर्ट शिपिंग राज्यमंत्री
29-एच डी कुमारस्वामी- भारी उद्योग मंत्रालय
30-हरदीप सिंह पूरी को पेट्रोलियम मंत्रालय
31-गिरिराज सिंह बने कपड़ा मंत्री
32-ज्योतिरादित्य सिंधिया टेलीकॉम मंत्रालय
33-अन्नपूर्णा देवी को महिला बाल विकास मंत्रालय की ज़िम्मेदारी
ये बनाए गए राज्यमंत्री – जितिन प्रसाद, श्रीपद नाईक, पंकज चौधरी, कृष्णपाल गुर्जर, रामदास अठावले, रामनाथ ठाकुर, नित्यानंद राय, अनुप्रिया पटेल, वी सोमन्ना, पी चंद्रशेखर, एसपी सिंह बघेल, शोभा करंदलाजे, बीएल वर्मा, कीर्ति वर्धन सिंह, शांतनु ठाकुर, सुरेश गोपी, एल मुरुगन, अजय टम्टा, बंदी संजय कुमार, कमलेश पासवान, भागीरथ चौधरी, सतीश चंद्र दुबे, संजय सेठ, रवनीत सिंह बिट्टू, दुर्गादास उड़के, रक्षा खडसे, सुकांत मजूमदार, सावित्री ठाकुर, टोकन साहू, राजभूषण चौधरी, श्रीनिवास वर्मा, नीमूबेन बामणिया, मुरलीधर मोहोल, जॉर्ज कुरियन, पबित्रा मार्गेरिटा
-
नेशनल3 days ago
JDU नेता केसी त्यागी का बड़ा बयान- ‘नीतीश कुमार को इंडिया अलायंस ने दिया था पीएम पद का ऑफर’
-
नेशनल2 days ago
मोदी 3.0: यूपी के इन चेहरों को मिल सकता है मंत्रिपद
-
नेशनल3 days ago
लगातार तीसरी बार लोकसभा के नेता चुने जाने पर पीएम मोदी को सीएम योगी ने दी बधाई
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मल्लिकार्जुन खड़गे, कई देशों के राष्ट्राध्यक्ष भी पहुंचे भारत
-
नेशनल2 days ago
पीएम मोदी आज लेंगे शपथ, 40 सांसद भी बन सकते हैं मंत्री
-
नेशनल3 days ago
दिल्ली पहुंची बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना, पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगी शामिल
-
बिजनेस3 days ago
एलन मस्क ने दी पीएम मोदी को जीत की बधाई, कहा- मेरी कंपनियां भारत में शानदार काम करेंगी
-
नेशनल1 day ago
मोदी कैबिनेट: 71 सांसदों ने ली मंत्रिपद की शपथ, जातिगत समीकरण का रखा गया खास ध्यान