Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

क्या जानते हैं आप, चिड़िया ऐसे करती हैं SEX

Published

on

Loading

चिड़िया को उड़ते हुए तो सबने देखा है, पर सेक्स करते शायद किसी ने नहीं अक्सर लोगों के मन में कई अजीबोगरीब सवाल उठते है। जिनमें से लोग अक्सर इस बात को भी लेकर उत्सुक रहते है कि चिड़िया ‘सेक्स’ कैसे करती है।अगर करती है तो क्या हवा में भी कर सकती हैं आखिर ये प्रजनन क्रिया को अंजाम कैसे देती हैं।

Image result for चिड़िया ऐसे करती हैं SEX

हमें चिड़ियों के सेक्स के बारे में भी जानना चाहिए। हम स्तनधारी जीवों के सेक्स के बारे में समझते हैं लेकिन चिड़ियों के बारे में भ्रम बना रहता है। ज्यादातर नर चिड़ियों के लिंग नहीं होते। इसके बावजूद नर और मादा दोनों सेक्स करते हैं।

क्या आप क्लोएका के बार में जानते हैं? यह चिड़ियों, रेंगने वाले जीवों और पानी में रहने वाले जीवों में होता है। क्लोएका एक ऐसा आंतरिक चेंबर है जिसें सुराख होता है। यह चिड़ियों का सेक्स अंग है। यही वृषण या अंडाशय है। यहीं स्पर्म या एग्स छोड़े जाते हैं। क्लोएका केवल सेक्स के वक्त ही नहीं खुलता बल्कि पेशाब और मल भी इसी के जरिए निकलते हैं।

Related image

चिड़ियों में जब रोमांस का मौसम होता है तो नर और मादा दोनों के क्लोएका में उभार को देखा जा सकता है। यह चिड़ियों के शरीर में थोड़ा उभरा हुआ दिखता है और एक तरह से संकेत की तरह है कि मौसम आ गया है। उछल-कूद मचाते वक्त चिड़ियों के उभरे हुए क्लोएका आपस में रगड़ खाते हैं। नर चिड़ियों का स्पर्म क्लोएका में स्टोर रहता है। रगड़ खाने के दौरान ने नर चिड़िया का स्पर्म मादा क्लोएका में चला जाता है और इसी से प्रजनन क्रिया शुरू हो जाती है।

Related image

चिड़ियों का गर्भाधान भी बिल्कुल मानवों और स्तनधारी जीवों की तरह ही है। आपने कभी भी चिड़ियों में कामसूत्र की तरह सेक्स को नहीं देखा होगा। चिड़ियों में सेक्स का सिर्फ एक पोजिशन है। कहा जाता है कि पक्षी उड़ते हुए भी सेक्स करते हैं लेकिन ऐसा उनके लिए संभव नहीं है। सामान्य रूप से नर पक्षी मादा के ऊपर बैठता है। वह मादा पक्षी के पूंछ पंख को अपनी तरफ मोड़ता है ताकि क्लोएका को खोल सके। उसी वक्त बड़ी चालाकी से वह अपने क्लोएका के मादा क्लोएका से रगड़ता है।

Image result for चिड़िया ऐसे करती हैं SEX

दोनों के बीच यह बेहद कोमल क्षण होता है। इस दौरान ये सफल संभोग के लिए कई कोशिशें करते हैं। अक्सर ये फन के लिए ऐसा करते हैं या फिर स्पर्म ट्रांसफर के लिए। रोमांस के क्षणों में पक्षी कई बार सेक्स करते हैं।
 

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending