प्रादेशिक
कोहरे और ठंड से उप्र में जनजीवन प्रभावित
लखनऊ| उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ और सूबे के अन्य हिस्सों में सोमवार सुबह घना कोहरा होने की वजह से जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। कोहरे और भीषण सर्दी की वजह से लोग घरों से बाहर निकलने से कतरा रहे हैं। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों के दौरान तापमान में और अधिक गिरावट आने की उम्मीद जताई है। मौसम विभाग के निदेशक जे. पी. गुप्ता ने बताया कि उप्र में कोहरे और ठंड का दौर अभी कई दिनों तक जारी रहेगा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान में भारी गिरावट दर्ज की जाएगी।
अधिकारियों के मुताबिक सोमवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किए जाने का अनुमान है।
लखनऊ के अलावा सोमवार को वाराणसी का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री, कानपुर का 6 डिग्री सेल्सियस, इलाहाबाद का 5.6 डिग्री और गोरखपुर का 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
उल्लेखनीय है कि रविवार को लखनऊ का न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस से भी नीचे चला गया। रविवार को तापमान 4.2 डिग्री सेल्सिसय दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों के दौरान नजीबाबाद का तापमान सबसे कम 1.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
इधर, कोहरे की वजह से राजधानी सहित पूरे राज्य में रेल यातायात पर खास असर पड़ा है। लखनऊ, कानपुर, इलाहाबाद, मेरठ में कोहरे का असर जबर्दस्त होने से लगभग एक दर्जन रेलगाड़ियां अपने नियत समय से कई घंटे की देरी से चल रही हैं।
लखनऊ के चौधरी चरण सिंह हवाई अड्डे के अधिकारियों के मुताबिक, कोहरे की वजह से सुबह की कई उड़ानों के समय में परिवर्तन किया गया है। दृश्यता कम होने की वजह से विमानों के संचालन में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। अधिकारियों ने बताया कि हवाई अड्डे के आसपास दृश्यता का स्तर 100 मीटर से भी कम है, जिसकी वजह से उड़ानें प्रभावित हो रही हैं।
प्रादेशिक
छिंदवाड़ा: युवक ने मां, भाई, भाभी, पत्नी समेत परिवार के आठ लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला, खुद भी की आत्महत्या
छिंदवाड़ा। मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक शख्स ने अपने परिवार के आठ लोगों की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद उसने खुद भी घर से थोड़ी दूर जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि अभी तक ये पता नहीं चल पाया है कि शख्स ने इस घटना को क्यों अंजाम दिया। हालांकि लोग बता रहे हैं कि युवक मानसिक रूप से विक्षियत था। मृतकों में आरोपी की 55 वर्षीय मां, पत्नी, 35 वर्षीय भाई, 30 वर्षीय भाभी, 16 वर्षीय बहन, 5 वर्षीय भतीजा, 4 वर्षीय व डेढ़ वर्षीय दो भतीजियां शामिल हैं।
छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बोदल कछार में बुधवार को सुबह एक आदिवासी परिवार में ये सनसनीखेज वारदात हुई है। जिस बेटे की पिछले सप्ताह ही शादी हुई है, उसी ने कुल्हाड़ी परिवार के एक-एक करके 8 सदस्यों को मार डाला। इसके बाद आरोपी अपने ताऊ के घर भी पहुंच गया और वहां भी 10 साल के बच्चे पर कुल्हाड़ी से वार किया। उसके बाद वहां से फरार हो गया। हालांकि बच्चा सुरक्षित है और उसका इलाज किया जा रहा है। बाद में आरोपी का शव जंगल में एक पेड़ पर लटका मिला।
जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा जिले के आदिवासी परिवार के 26 वर्षीय दिनेश उर्फ भूरा सरयाम मानसिक रूप से बीमार था। दिनेश की शादी एक हफ्ते पहले ही हुई थी। मंगलवार और बुधवार की रात 3 बजे किसी बात को लेकर दिनेश ने अपने परिवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। अपने माता-पिता, भाई, भाभी, बहन, भतीजा, भतीजी, पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हत्या करने के बाद दिनेश ने खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। माहुलझिर पुलिस थाना क्षेत्र की पुलिस गांव में डेरा डाले हुए हैं। पूरे गांव को सील कर जांच की जा रही है। छिंदवाड़ा के पुलिस अधीक्षक मनीष खत्री भी गांव में मौजूद है। फॉरेंसिक टीम भी सबूत जुटाने में लगी है।
-
मुख्य समाचार55 mins ago
गर्मियों में बिना नींबू के बनाएं ये 5 रिफ्रेशिंग ड्रिंक्स, होती हैं बेहद टेस्टी
-
खेल-कूद3 days ago
IPL 2024: खिताबी मुकाबले में आज भिड़ेंगे कोलकाता और हैदराबाद
-
नेशनल1 day ago
किसी ने मौत का सौदागर कहा तो किसी ने गन्दी नाली का कीड़ा, न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में बोले पीएम मोदी
-
नेशनल1 day ago
राजकोट गेम जोन अग्निकांड : फरार चल रहा चौथा आरोपी राजस्थान से गिरफ्तार, पुलिस ने 7 लोगों पर दर्ज किया है केस
-
प्रादेशिक1 day ago
नारद राय ने सपा छोड़ने का किया एलान, बीजेपी में होंगे शामिल
-
नेशनल1 day ago
22 साल पुराने हत्या के मामले में गुरमीत राम रहीम हाईकोर्ट से बरी, जेल से नहीं होगी रिहाई
-
उत्तर प्रदेश1 day ago
सपा विधायक हाजी रफीक अंसारी गिरफ्तार, कई दिनों से चल रहे थे अंडरग्राउंड, इस मामले में हुआ एक्शन
-
प्रादेशिक1 day ago
मिजोरम : आइजोल में पत्थर की खदान ढहने से 10 मजदूरों की मौत, कई लापता, बचाव अभियान जारी