Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

कोलंबो टेस्ट : भारत को 243 रनों की अहम बढ़त

Published

on

कोलंबो टेस्ट, भारत, 243 रनों की अहम बढ़त, रोहित शर्मा, नमन ओझा

Loading

कोलंबो| भारतीय क्रिकेट टीम ने रोहित शर्मा के उम्दा अर्धशतक की बदौलत सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब मैदान पर जारी तीसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन सोमवार को भोजनकाल तक श्रीलंका पर 243 रनों की बढ़त हासिल कर ली। रोहित के 50 रनों की पारी के अलावा स्टुअर्ट बिन्नी 38 रनों पर नाबाद हैं। नमन ओझा 11 रन बनाकर उनक साथ दे रहे हैं। भारत ने भोजनकाल तक पांच विकेट पर 132 रन बनाए हैं। इससे पहले भारत ने अपनी पहली पारी के स्कोर 312 रनों के जवाब में श्रीलंका की पहली पारी 201 रनों पर समेट दी थी। तीसरे दिन स्टम्प्स तक भारत ने तीन विकेट पर 21 रन बनाए थे। कप्तान विराट कोहली 21 और रोहित नाबाद लौटे थे।

कोहली का विकेट 64 के कुल योग पर गिरा। इसके बाद रोहित ने बिन्नी के सहयोग से पारी को आगे बढ़ाया और पांचवें विकेट के लिए 54 रनों की साझेदारी की। इसी साझेदारी के दौरान भारत की बढ़त 200 के पार पहुंची। रोहित का विकेट भोजनकाल से ठीक पहले गिरा। रोहित 118 के कुल योग पर आउट हुए। रोहित की विदाई के बाद नमन और बिन्नी ने भोजनकाल तक भारत को कोई और नुकसान नहीं होने दिया। श्रीलंका की ओर से नुवान प्रदीप ने 33 रन देकर तीन विकेट लिए हैं जबकि धम्मिदा प्रसाद ने 44 रन देकर दो सफलता हासिल की है।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending