Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोयला आवंटन मामले में पूर्व मंत्री की जमानत मंजूर

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली की एक विशेष अदालत ने मंगलवार को कोयला आवंटन मामले के आरोपी पूर्व कोयला राज्य मंत्री संतोष बगरोडिया की जमानत मंजूर कर ली। विशेष केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) न्यायाधीश भरत पाराशर ने बगरोडिया को एक लाख रुपये का निजी मुचलका और इतनी ही रकम जमानत के रूप में भरने का आदेश दिया।

न्यायालय महाराष्ट्र के बेंडर कोयला ब्लॉक का आवंटन एएमआर आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड को किए जाने के मामले की सुनवाई कर रही थी। न्यायालय ने पिछले महीने पूर्व कोयला सचिव एच. सी. गुप्ता एवं कोयला मंत्रालय के तत्कालीन विभाग अधिकारी एल. एस. जनोती को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में जमानत दी थी।

न्यायालय ने 30 जनवरी को सुनवाई में बगरोडिया, गुप्ता एवं जनोती की आपराधिक गतिविधियों एवं एएमआर आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड को बेंडर कोयला ब्लॉक का गैरकानूनी तरीके से आवंटन किए जाने में संलिप्तता का फैसला बरकरार रखा था। सीबीआई ने पिछले साल राज्यसभा सांसद विजय दर्डा, उनके बेटे देवेंद्र दर्डा और एएमआर आयरन एंड स्टील प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक मनोज जयसवाल के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किए थे। तीनों आरोपी इस समय जमानत पर हैं।

कंपनी के अधिकारियों पर भारतीय दंड संहिता एवं भ्रष्टाचार निवारक अधिनियम के तहत आपराधिक गतिविधियों एवं धोखाधड़ी में शामिल रहने के आरोप हैं।

Continue Reading

नेशनल

गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को बताया देश के लिए काला धब्बा, कहा- उसे जनता से कोई सरोकार नहीं

Published

on

Loading

पटना। भाजपा के वरिष्ठ नेता व केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को देश के लिए काला धब्बा बताया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की जनता से कोई सरोकार नहीं है, वो सिर्फ और सिर्फ अपने राजनीतिक हितों के बारे में सोचती है। उन्होंने कहा, अपने राजनीतिक स्वार्थ की पूर्ति के लिए कांग्रेस किसी भी हद तक जा सकती है। गिरिराज सिंह ने कांग्रेस को आड़े हाथों लेते हुए कहा आज की तारीख में कांग्रेस देश और लोगों के लिए काला धब्बा (Black Spot) बन चुकी है। कांग्रेस के नेता विदेशों में जाकर देश को गाली देते हैं।

गिरिराज सिंह ने कहा कि यही इन लोगों का चाल, चरित्र और चेहरा है। इन लोगों पर भरोसा करना देश को खतरे में डालने के बराबर है। बीजेपी नेता ने कहा कांग्रेस हमेशा से ही देश के लोकतंत्र को बदनाम करती आई है। कांग्रेस कभी भी देश के लोगों के भले के बारे में नहीं सोच सकती। कांग्रेस के नेताओं ने वैश्विक मंच पर हमेशा से ही देश को अपमानित किया है, जो किसी भी मायने में उचित नहीं है। यह कहना गलत नहीं होगा कि कांग्रेस देश के लिए नहीं, बल्कि पूरी दुनिया के लिए काला धब्बा बन चुकी है।

बता दें कि गिरिराज सिंह बीजेपी (BJP) के प्रखर नेताओं में से एक हैं, जो किसी ना किसी मसले को लेकर कांग्रेस पर हमलावर रहते हैं। शायद ही ऐसा कोई मुद्दा हो, जिसे लेकर वो कांग्रेस को घेरने से चूकते हों। उनके द्वारा दिए गए बयान हमेशा से ही सुर्खियों में रहते हैं। फिलहाल, वो बेगूसराय से सांसद हैं। इस बार भी उन्हें इसी सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जहां से उन्होंने भारी मतों से जीत हासिल की। इस बार भी उन्हें मोदी मंत्रिमंडल में जगह मिली है।

Continue Reading

Trending