Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कोपर्डी दुष्कर्म मामले में 3 दोषी करार

Published

on

Loading

अहमदनगर (महाराष्ट्र), 18 नवंबर (आईएएनएस)| महाराष्ट्र के कोपार्डी में जुलाई 2016 में एक नाबालिग छात्रा के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म और हत्या के मामले में शनिवार को यहां विशेष अदालत ने तीनों अभियुक्तों को दोषी करार दिया है। एक अभियुक्त की वकील विजयलक्ष्मी खोपाड़े ने कहा कि अहमदनगर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सुवर्णा केओले ने बाल यौन अपराध निवारण (पोस्को) अधिनियम के तहत फैसला सुनाया।

प्रकाश अहेर नामक एक अन्य वकील ने आईएएनएस को बताया कि दोषियों के दंड पर मंगलवार 21 नवंबर को उसी अदालत में बहस होगी और उस पर निर्णय लिया जाएगा।

कोपर्डी में 13 जुलाई, 2016 को एक 15 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने के बाद उसकी हत्या कर दी गई थी और उसके शरीर को विकृत कर दिया गया था। इस घटना के कारण महाराष्ट्र में आक्रोश पैदा हो गया था।

पुलिस ने तीन प्रमुख आरोपियों -जितेंद्र उर्फ पप्पू बाबूलाल शिंदे (26), संतोष गोरखा भवाल (30) और नितिन गोपीनाथ भैलुमे (28) को गिरफ्तार कर लिया। इन्हें अदालत ने बलात्कार, षड्यंत्र, अपहरण और हत्या सहित विभिन्न आरोपों के तहत दोषी पाया है।

Continue Reading

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending