Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

कैमरे के पीछे टाइगर का यह रूप देख दंग रह जाएंगे आप

Published

on

Loading

फिल्म ‘बागी 2’ के निर्माताओं ने कैमरे के पीछे होने वाली हलचल से दर्शकों को रूबरू करवाया है। कैमरे के सामने टाइगर ‘वन मैन आर्मी’ के रूप में नजर आ रहे हैं, चाहे दमदार एक्शन हो या फिर इंटेंस इमोशन दृश्यों की, टाइगर हर रूप में मंझे हुए अभिनेता की तरह निखर कर सामने आए हैं।

 

फिल्म के दूसरे भाग में एक्शन का तड़का भी डबल होगा और टाइगर श्रॉफ वास्तविक ‘बागी’ की तरह स्टंट करते नजर आएंगे।

Image result for 'बागी 2' के अनदेखे वीडियो में टाइगर का दमदार एक्शन

‘बागी 2’ की टीम द्वारा जारी इस वीडियो में हम देख सकते है किस तरह फिल्म की पूरी टीम परफेक्ट शॉट के लिए मशक्कत कर रही है। इसके साथ ही टाइगर वीडियो में अपने अनुभवों के बारे में बता रहे हैं कि उन्हें शूटिंग के दौरान किन चीजों से सबसे ज्यादा डर लगता था।

टाइगर ने अपने इस डर के बारे में कहा, “एक्शन सीन के दौरान बहुत सारे विस्फोट किए जा रहे थे और आप जानते थे कि आपको गोलियों के बीच मे से भाग कर जाना है, यह सब काफी डरावना था।”

Image result for 'बागी 2' के अनदेखे वीडियो में टाइगर का दमदार एक्शन

बिहाइंड द सीन वाले इस वीडियो में फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला भी टाइगर श्रॉफ के इस साहसी प्रदर्शन की सराहना करते नजर आ रहे हैं।

‘बागी 2’ साल 2014 में की फिल्म ‘बागी’ का सीक्वल है।

फिल्म 30 मार्च 2018 को रिलीज होगी।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending