Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केजरी ने पंजाब में जारी किया किसान मैनिफेस्टो, वादों की लगाई झड़ी

Published

on

Loading

delhi-cm-arvind-kejriwalबाघापुराना (पंजाब)। आम आदमी पार्टी (आप) ने रविवार को वादा किया कि यदि अगले वर्ष के प्रारंभ में होने वाले विधानसभा चुनाव में पार्टी सत्ता में आती है तो वह 2018 के अंत तक पंजाब के किसानों को कर्जमुक्त कर देगी।

आप के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मोगा जिले के इस कस्बे में आप का किसान घोषणा-पत्र जारी किया और कहा कि पार्टी कृषि पर स्वामीनाथन आयोग की रपट लागू करेगी और यह सुनिश्चित करेगी कि हरित क्रांति वाले इस राज्य में कोई भी किसान आत्महत्या न करे।

केजरीवाल के साथ आप के पंजाब संयोजक, कामेडियन से राजनीति में आए गुरप्रीत घुग्गी, और पंजाब से आप के सांसद भगवंत मान और संधु सिंह भी मौजूद थे। आप के किसान घोषणा-पत्र में राष्ट्रीय आपदा में फसलों के क्षतिग्रस्त होने पर 20 हजार रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से मुआवजे का वादा किया गया है। इसमें खेतिहर मजदूरों के लिए मुआवजे का वादा किया गया है और कहा गया है कि ऋण न चुकाने की स्थिति में किसानों की संपत्ति जब्त या कुर्क नहीं की जाएगी। इसमें किसानों को 12 घंटे निर्बाध मुफ्त विद्युत आपूर्ति का भी वादा किया गया है।

केजरीवाल ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि पंजाब का सत्ताधारी बादल परिवार और शिरोमणि अकाली दल ने एक प्रगतिशील राज्य को बर्बाद कर दिया है। शिरोमणि अकाली दल 2007 से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ मिल कर राज्य की सत्ता पर काबिज है।

उन्होंने कहा कि पंजाब में बड़े पैमाने पर हुए भ्रष्टाचार में संलिप्तता के लिए अकाली दल के नेताओं को जेल भेजा जाएगा और उनकी संपत्तियां जब्त कर ली जाएंगी। केजरीवाल राज्य में पार्टी का भविष्य संवारने के लिए चार दिवसीय दौरे पर यहां गुरुवार को पहुंचे।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending