Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा सडक़ दुर्घटना में घायल

Published

on

Loading

manoj sinhaलखनऊ। केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा सडक़ दुर्घटना में घायल हो गए हैं। वह बाराबंकी से गोरखपुर जा रहे थे। इस दुर्घटना में उनकी बायां हाथ फ्रैक्चर हो गया है और कुछ हल्की चोटें भी आई हैं।

केंद्रीय रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा को शुक्रवार देर रात गोरखपुर के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें ललित नारायण मिश्रा रेलवे अस्पताल रेफर कर दिया गया। इस दौरान रेलवे एवं जिले के वरिष्ठ अधिकारी और पुलिस अधिकारी अस्पताल में ही मौजूद रहे।

अधिकारियों का कहना है कि सिन्हा कुशीनगर एक कार्यक्रम में जा रहे थे लेकिन रास्ते में एक बाइक सवार को बचाने के प्रयास के चलते उनके कारों के काफिले की एक कार ने इमरजेंसी ब्रेक लगा दिए।

उत्तर पूर्वी रेलवे (एनईआर) के वरिष्ठ अधिकारी संजय यादव ने कहा कि सिन्हा के बायें कंधे और कोहनी के बीच का हिस्सा फ्रैक्चर हुआ है। उन्हें सर्जरी के लिए शनिवार को दिल्ली लाया जाएगा।

Continue Reading

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending