Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘कृषि मंत्रालय की जगह कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय’

Published

on

Loading

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को 69वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर घोषणा की कि कृषि मंत्रालय का नाम अब कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय होगा।

प्रधानमंत्री ने लाल किले से राष्ट्र को संबोधित करते हुए कहा कि किसानों का कल्याण उतना ही महत्वपूर्ण है, जितना कृषि का विकास।

‘स्वच्छ भारत अभियान’ हमारी सर्वाधिक सफल परियोजना : मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कहा कि ‘स्वच्छ भारत अभियान’ उनकी सरकार की सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने अभियान के प्रचारक की भूमिका निभाने के लिए देश के युवाओं और बच्चों की प्रशंसा की और कहा कि वे अभियान के सबसे बड़े ब्रांड एंबेसडर रहे। मोदी ने कहा, “पिछले साल जब लाल किले की प्राचीर से मैंने स्वच्छ भारत अभियान की घोषणा की थी, तो यह सबके लिए बेहद अनूठी बात थी। आज मैं अभियान की सफलता के लिए ‘टीम इंडिया’ को धन्यवाद देता हूं।”

उन्होंने कहा कि ‘टीम इंडिया’ 125 करोड़ भारतीयों की टीम है, जिसने स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने में सरकार की मदद की। उन्होंने अभियान का नेतृत्व करने के लिए युवाओं की सराहना की। मोदी ने कहा, “मैं उन बच्चों को सलाम करता हूं।” मोदी ने कहा, “जीवन के हर क्षेत्र से, आध्यात्मिक गुरु, मीडिया के मित्र, मशहूर हस्ती, हर किसी ने स्वच्छ भारत अभियान को लेकर जागरूकता फैलाने का काम किया।”

वित्तीय समावेशन से विकास को बढ़ावा मिलेगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनकी सरकार गरीब तबके के वित्तीय समावेशन पर ध्यान केंद्रित कर रही है, जिससे विकास की नींव मजबूत होगी। मोदी ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले से दिए गए अपने भाषण में कहा, “हमारे यहां एक तरह की सोच है कि वित्तीय समावेशन हमेशा अच्छा नहीं होता..यदि हम देश में विकास पिरामिड को देखें तो पता चलेगा कि इसका आधार बड़ा और विस्तृत है। यदि आधार मजबूत होगा तो पिरामिड भी मजबूत होगा।” प्रधानमंत्री ने कहा कि देश का गरीब तबका विकास पिरामिड का आधार है और इसे मजबूत बनाने के लिए वित्तीय समावेशन जरूरी है। उन्होंने कहा, “जब आखिरी पंक्ति में बिल्कुल आखिरी व्यक्ति की क्रय क्षमता बढ़ेगी, तब देश की अर्थव्यवस्था का विकास होगा।”

मोदी ने अटल पेंशन योजना (एपीवाई), प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (पीएमजेजेबीवाई) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (पीएमएसबीवाई) को सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने वाले उपकरण बताया।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending