Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

ऑफ़बीट

कृति सेनन ने खरीदी इतनी महंगी कार, कीमत सुन लग जाएगा झटका

Published

on

Loading

मुंबई| बॉलीवुड स्टार कृति सेनन ने ऑडी की लोकप्रिय कार ऑडी क्यू7 खरीदी है। ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने खुद जाकर कार की डिलिवरी की और ऑडी क्यू7 की चाबी आधिकारिक रूप से सेनन को सौंपी। ऑडी के बारे में कीर्ति सेनन ने कहा, “मैं इस खूबसूरत कार का मालिक बनने को लेकर काफी उत्साहित हूं और मैं इस पर घूमने जाना पसंद करूंगी। मैं ऑडी क्यू7 की प्रशंसक हूं और इसमें मिलने वाले आराम, जगह और ड्राइवबिलिटी की प्रशंसक हूं। यह मेरी पसंद की चीजों में शामिल है।”

सुशांत की गर्लफ्रेंड ने खरीदी 80लाख की Audi, एक फिल्म का करती हैं इतना चार्ज
ऑडी इंडिया के प्रमुख राहिल अंसारी ने कहा, “हम कीर्ति सेनन को ऑडी परिवार का हिस्सा बनाकर खुश हैं। ऑडी ‘युवा दिमाग वाले सफल लोगों’ का ब्रांड है, जो ऊर्जावान और रचनात्मक है तथा हर तरह से समकालीन हैं। कृति के लिए ऑडी क्यू7 एक आदर्श पसंद है, जो स्टाइल के साथ ही महान व्यक्तित्व का प्रतिनिधित्व करता है और ट्रेंडसेटर है। ऑडी ब्रांड स्पोर्टीनेस, प्रगतिशीलता और परिष्कार का प्रतीक है और कृति इन गुणों को वास्तव में व्यक्त करती हैं, चाहे वह ऑनस्क्रीन हो या ऑफस्क्रीन हों। बॉलीवुड हस्तियों, बड़े उद्योगपतियों और विचारवान नेतृत्व की लोकप्रिय पसंद होने के कारण ऑडी क्यू7 भारत में लक्जरी खंड में सबसे आगे है।”

सुशांत की गर्लफ्रेंड ने खरीदी 80लाख की Audi, एक फिल्म का करती हैं इतना चार्ज
ऑडी क्यू7 में 3.0 टीडीआई इंजन है, जो 249 बीएचपी की पॉवर और 600 एनएम का टार्क देती है। यह 0 से 100 किलोमीटर की रफ्तार महज 7.1 सेकेंड में पकड़ लेती है।

सुशांत की गर्लफ्रेंड ने खरीदी 80लाख की Audi, एक फिल्म का करती हैं इतना चार्ज-बता दें, कृति हर फिल्म के लिए 3.2 करोड़ रु. चार्ज करती हैं वहीं उनकी नेटवर्थ 12.5 करोड़ है। कृति ने फिल्म ‘हीरोपंती’ (2014) से बॉलीवुड में डेब्यू किया था।
– कृति नें हीरोपंती के बाद शाहरुख खान, वरुण धवन और काजोल के साथ फिल्म ‘दिलवाले’ (2015) में स्क्रीन शेयर की थी।

सुशांत की गर्लफ्रेंड ने खरीदी 80लाख की Audi, एक फिल्म का करती हैं इतना चार्ज
– 2017 में कृति सुशांत के साथ फिल्म ‘राब्ता’ और आयुष्मान के साथ ‘बरेली की बर्फी’ में नजर आईं थीं।

सुशांत की गर्लफ्रेंड ने खरीदी 80लाख की Audi, एक फिल्म का करती हैं इतना चार्ज
– बता दें, कृति की पहली फिल्म हीरोपंती नहीं थी, कृति ने तेलुगु फिल्म से एक्टिंग की शुरुआत की थी और वह महेश बाबू के साथ Nenokkadine फिल्म में नजर आईं थीं।

सुशांत की गर्लफ्रेंड ने खरीदी 80लाख की Audi, एक फिल्म का करती हैं इतना चार्ज

Continue Reading

ऑफ़बीट

Click Here क्या है? एक्स पर खूब हो रहा ट्रेंड, जनता से लेकर नेता भी हुए दीवाने

Published

on

Loading

नई दिल्ली। अगर आप एक्स (पूर्व में ट्विटर) का इस्तेमाल करते हैं तो आपने गौर किया होगा कि शनिवार शाम से यहां एक अजीब सी चीज ट्रेंड कर रही है। दरअसल शनिवार शाम से एक्स पर हजारों की संख्या में ऐसे पोस्ट की भरमार हो गई है जिसमें एक सफेद पेज पर ब्लैक कलर में बोल्ड में ‘यहां क्लिक करें (Click Here)’ लिखा हुआ है। इस टेक्स्ट के साथ ही नीचे की तरफ एक तीर का निशान बना हुआ है। कई एक्स यूजर्स को ये नहीं समझ में आ रहा है कि आखिर ये ट्रेंड क्या है और लोग क्यों एक सफेद रंग की तस्वीर में काले रंग से ‘क्लिक हेयर’ लिखकर फोटो शेयर कर रहे हैं।

जैसे ही कोई यूजर ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करता है, तो एक मैसेज ओपन हो जाता है। ये एक हिडन यानी छिपा हुआ मैसेज है, जो सिर्फ ‘ऑल्ट’ पर क्लिक करने पर ही दिखाई देता है। अगर कोई इस पर क्लिक नहीं करता है, तो किसी भी तरह का मैसेज दिखाई नहीं पड़ता है। आपको बता दें कि एक्स यानी ट्विटर की तरफ से ALT टेक्स्ट फीचर को 2016 में लॉन्च किया गया था। तब ट्विटर की तरफ से कहा गया था कि हम कंटेंट को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए इस फीचर को ला रहे हैं।

एक्स पर यूजर्स को कैप्शन में टेक्स्ट लिखने का ऑप्शन तो मिलता ही है, लेकिन ये ऑल्ट टेक्स्ट फीचर शेयर की जाने वाली तस्वीर की जानकारी लोगों तक पहुंचाने का ऑप्शन मुहैया कराता है। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के जरिए यूजर एक हजार शब्दों तक अपने मैसेज लिख सकता है। एक्स का कहना है कि इसका सबसे ज्यादा फायदा उनको होगा, जो कम या बिल्कुल भी नहीं देख पाते हैं। ऑल्ट टेक्स्ट फीचर के कम स्पीड में भी मैसेज पढ़ा जा सकता है।

ऑल्ट टेक्स्ट कैसे करें यूज?

एक्स पर तस्वीर पोस्ट करते वक्त यूजर को +ALT का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करने के बाद मैसेज लिखने का ऑप्शन आता है। यहां यूजर जो मैसेज लिखना चाहे, उसे लिख सकता है। मैसेज सीधे तौर पर तस्वीर के साथ एड हो जाएगा। जैसे ही यूजर इस तस्वीर को पोस्ट करता है, वैसे ही ये मैसेज सभी के लिए अवेलेबल हो जाता है। अगर किसी को इस मैसेज को पढ़ना है, तो बस उसे ALT पर क्लिक करना है। ये फीचर सभी डिवाइस पर काम करता है। आम जनता के साथ साथ अब राजनीतिक दल भी इसका जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। भाजपा ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए क्लिक हियर पोस्ट किया। बीजेपी ने ऑल्ट टेक्स में लिखा ‘फिर एक बार मोदी सरकार’

Continue Reading

Trending