Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

किसानों की दुर्दशा पर बहस की मांग पर विपक्ष का लोकसभा से बहिर्गमन

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 19 जुलाई (आईएएनएस)| लोकसभा में बुधवार को विपक्षी दलों ने किसानों से जुड़े मुद्दों पर तत्काल बहस की मांग की, लेकिन आसन द्वारा उनकी यह मांग ठुकरा दिए जाने बाद कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्षी दलों ने सदन से बहिर्गमन किया। सरकार ने हालांकि कहा कि यह मामला नियम 193 के तहत बहस के लिए अधिसूचित है।

सदन की कार्यवाही शुरू होते ही कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि उन्होंने किसानों की समस्याओं से जुड़े मुद्दों पर बहस के लिए स्थगन का नोटिस दिया है, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई।

खड़गे ने कहा, किसान बड़े पैमाने पर समस्याएं झेल रहे हैं। वे आत्महत्या कर रहे हैं। कृषि क्षेत्र पूरी तरह गड़बड़ा गया है और उनकी समस्याएं बढ़ रही हैं। केंद्र सरकार इस संकट को दूर करने में नाकाम रही है।

खड़गे ने मांग की कि देशभर में कृषि ऋण को माफ कर दिया जाए और किसानों को उनके वास्तविक खर्च पर 50 प्रतिशत लाभ के साथ एमएसपी दिया जाए।

इस पर संसदीय कार्य मंत्री अनंत कुमार ने कहा, किसानों का मुद्दा नियम 193 के तहत बहस के लिए अधिसूचित किया गया है। हम मुद्दे पर बहस और सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का उत्तर देने के लिए तैयार हैं।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने भी खड़गे से बहस के दौरान अपनी बात उठाने को कहा, लेकिन खड़गे ने तत्काल बहस की मांग की।

महाजन ने जब उनकी मांग नामंजूर कर दी तो वाम, तृणमूल, समाजवादी पार्टी, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, जनता दल (यू) और नेशनल कांफ्रेंस समेत सभी विपक्षी दलों के सदस्य उठकर सदन से बाहर चले गए।

इससे पहले कांग्रेस के नेतृत्व में विपक्ष ने मुद्दे पर हंगामा किया, जिसके कारण महाजन को दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी। दरअसल, खड़गे ने मुद्दा उठाना चाहा था, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई।

इसके तत्काल बाद विपक्षी सदस्य सदन की अध्यक्ष सुमित्रा महाजन के आसन की ओर बढ़े और नारेबाजी शुरू कर दी।

कुमार ने कहा, हम बहस के लिए तैयार हैं, इसलिए कृपया सदन की कार्यवाही में व्यवधान न डालें।

हंगामे के बीच अध्यक्ष ने प्रश्नकाल चलाने की कोशिश की। सदन में हंगामा न रुकता देख महाजन ने कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी।

महाजन ने कहा, आप केवल हंगामा करना चाहते हैं। आप चर्चा नहीं करना चाहते।

Continue Reading

नेशनल

सपा और कांग्रेस के शहजादे दिन में सपना देख रहे, जनता 4 जून को इन्हे नींद से जगा देगी: पीएम मोदी

Published

on

Loading

बस्ती। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करने उत्तर प्रदेश के बस्ती पहुंचे। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज आपका ये उत्साह, ये जनसैलाब, ये आशीर्वाद, बस्ती, सिद्धार्थनगर और डुमरियागंज, इस क्षेत्र ने हमेशा मुझ पर, भाजपा पर भरोसा किया है। हमारे काम पर भरोसा किया है। हमारी बात, हमारे वादों, हमारे इरादों पर भरोसा किया है, इसलिए मैं आपके इस भरोसे पर खरा उतरने में ना पहले कोई कमी छोड़ी है, ना आगे कोई कमी छोड़ूंगा। ये मोदी की गारंटी है। मैं पहले भी इसी मैदान में आपके बीच आ चुका हूं, लेकिन आज जो सभा में देख रहा हूं, इससे पहले ऐसा दृश्य देखने का सौभाग्य नहीं मिला था।

इस दौरान पीएम मोदी ने राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर भी निशाना साधा। पीएम मोदी ने कहा, सपा और कांग्रेस के शहजादे की फिल्म के रिलीज से मैं नराज हूं। सपा और कांग्रेस के शहजादे अफवाह उड़ा रहे हैं कि वे 79 सीट जीतेंगे। ये लोग दिन में सपना देख रहे हैं। पीएम मोदी ने रहा, 4 जून को यूपी की जनता इन्हें नींद से जगा देगी। इसके बाद ये लोग हार ठीकरा ईवीएम पर फोड़ेंगे। पीएम ने रैली में राम मंदिर का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, इंडिया गठबंधन को राम मंदिर से परेशानी है। सपा वाले राम मंदिर को बेकार बताते हैं। राम मंदिर जाने वालों को पाखंडी कहते हैं। ये लोग सनातन धर्म के विनाश करने की बात करते हैं। कांग्रेस के शहजादे तो राम मंदिर पर सुप्रीम कोर्ट का फैसला पलटना चाहते हैं। ये राम मंदिर पर बाबरी ताला लगाने का सपना देख रहे हैं। ये रामलला को फिर से टेंट में भेजना चाहते हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “देश में पांच चरण के चुनाव हो चुके हैं। इन पांच चरणों ने ही देश में तीसरी बार मोदी सरकार पक्की कर दी है। आप इंडी अलायंस का बयान देख लीजिए। हर कोई अलग-अलग आंकड़े बताते हैं। पूरा इंडी अलायंस ऐसा निराशा के गर्त में डूबा है कि इनको ये भी याद नहीं रहता कि वो दो दिन पहले क्या बोला था और आज क्या बोल रहे हैं। आप समझदार लोग हैं कभी भी अपना समय और अपनी शक्ति व्यर्थ नहीं जाने देते। अब आप सोचिए सपा को मिलने वाला एक भी वोट, कांग्रेस को पड़ने वाला वोट किसी काम का है क्या? आपका वोट बेकार हो जाए, बर्बाद हो जाए, यहां का कोई मतदादा चाहेगा क्या? इसलिए आपका वोट उसको पड़ना चाहिए, जिसकी सरकार बनने की गारंटी है।”

उन्होंने कहा, “कभा भी पुण्य कार्य मिलता हो, तो मौका गंवाना चाहिए क्या? अगर आप वोट नहीं डालेंगे तो पुण्य मिलेगा क्या? आज 80 करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिलता है, तो वो आशीर्वाद देते हैं। मैं इतने काम करने वाला हूं, हर काम से पुण्य मिलने वाला है, इसलिए वोट दीजिए विकसित भारत और आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए। 22 जनवरी 2024…इस देश में बहुत लोग जिन्हें अपने बेटे का जन्मदिन याद नहीं, लेकिन इस देश के बच्चे-बच्चे को 22 जनवरी 2024 पता है। मैं 22 जनवरी बोलता हूं और देश बोल उठता है जय श्री राम। अयोध्या में उस ऐतिहासित दिन पर मैंने कहा था कि राम से राष्ट्र, विरासत से विकास, अध्यात्म से आधुनिकता, आज देश इसी मंत्र पर आगे बढ़ रहा है।”

पीएम मोदी ने कहा, पाकिस्तान के हमदर्द सपा और कांग्रेस वाले अब भारत को डरा रहे हैं। ये कहते हैं कि पाकिस्तान से डरो उसके पास एटम बम है। साथियों पाकिस्तान तो पस्त पड़ गया है। उसे अनाज के भी लाले पड़ गए। क्यों डरे भारत? आज भारत में कांग्रेस की कमजोर सरकार नहीं है, मोदी की मजबूत सरकार है। भारत आज घर में घुसकर मारता है। आज भारत वैश्विक मंच पर जो बोलता है, पूरी दुनिया उसे सुनती है। पीएम मोदी ने कहा, कांग्रेस अति पिछड़ा विरोधी है। सीताराम केसरी को रातोंरात बाथरूम में फेंककर सोनिया गांधी को पार्टी का अध्यक्ष बना दिया था।

Continue Reading

Trending