Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

किसानों की दुर्दशा पर कांग्रेस का लोकसभा से बर्हिगमन

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 21 जुलाई (आईएएनएस)| कांग्रेस ने शुक्रवार को सरकार पर किसानों की चिंताएं दूर करने के लिए उचित कदम नहीं उठाने का आरोप लगाया और इसके साथ ही कांग्रेस सदस्य लोकसभा से बर्हिगमन कर गए। कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की किसानों के मामले पर चुप्पी को लेकर भी निंदा की।

कांग्रेस सदस्य दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने शून्य काल के दौरान कहा, चाहे मध्य प्रदेश हो या महाराष्ट्र, पूरे देश के किसान सड़कों पर हैं। इस मुद्दे पर सदन में चर्चा हुई, लेकिन हमें प्रधानमंत्री से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली।

उन्होंने कहा कि चर्चा के समय केंद्र ने यह साफ नहीं किया कि उसका एम.एस. स्वामीनाथन आयोग की सिफारिश के क्रियान्वयन की मंशा है या नहीं।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अपने 2014 के चुनाव अभियान के दौरान आयोग की सिफारिशें लागू करने का वादा किया था।

उन्होंने कहा, सत्तारूढ़ दल हरदम किसानों की दुर्दशा के लिए संप्रग पर आरोप लगाता है, लेकिन हमने बीते 60 सालों में जो नहीं किया, वह बीते तीन सालों में राजग सरकार ने किसानों पर कर्ज लादकर किया है।

उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री को इसका उत्तर देना चाहिए। चूंकि उन्होंने उत्तर नहीं दिया, इसलिए हम बर्हिगमन कर रहे हैं। इसके बाद कांग्रेस सदस्य सदन से बाहर चले गए।

संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने आरोपों का जवाब दिया और कहा कि विपक्ष घड़ियाली आंसू बहा रहा है।

विपक्षी नेताओं के बुधवार को कृषि संकट पर बहस के दौरान अनुपस्थित रहने को लेकर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा, कांग्रेस को किसानों की दुर्दशा से कुछ नहीं लेना-देना है। वे घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि बुधवार को चर्चा सुबह 10 बजे होनी थी, लेकिन सिर्फ दो कांग्रेस सदस्य सदन में मौजूद रहे।

लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन ने शुक्रवार को पूरे प्रश्नकाल के दौरान कांग्रेस के हंगामे के बाद हुड्डा को बोलने की अनुमति दी।

सदन की बैठक शुरू होने पर कांग्रेस सदस्यों ने मोदी से कृषि संकट पर जवाब मांगा, लेकिन महाजन ने उन्हें इजाजत नहीं दी। इस पर कांग्रेस सदस्य लोकसभा अध्यक्ष के आसन के पास पहुंच कर नारेबाजी करने लगे।

इसके बाद भी महाजन ने नारेबाजी के बीच प्रश्नकाल चलाया। सदन में कांग्रेस के बर्हिगमन के बाद जनता के महत्व के मुद्दों क उठाया गया।

Continue Reading

नेशनल

दिल्ली बनी आग की भट्ठी, टूट गए सारे रिकार्ड, पारा 52 डिग्री के पार

Published

on

Loading

नई दिल्ली। दिल्ली में गर्मी के सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं। यहाँ पारा 52 डिग्री को भी पार कर गया है। मौसम विभाग के मुताबिक, बुधवार को दोपहर ढाई बजे मुंगेशपुर में 52 डिग्री से ज्यादा तापमान दर्ज किया गया है। जब दिल्ली के मंगेशपुर में तापमान 52.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, उस वक्त का औसत तापमान- 45.8 डिग्री था।

मौसम विभाग के अनुसार अब तक राजधानी में इतना अधिक तापमान कभी दर्ज नहीं किया गया। इससे पहले 15 मई, 2022 को दिल्ली में कॉमनवेल्थ स्पोर्टस कॉम्प्लेक्स का तापमान 49.2 डिग्री तक पहुंचा था। मौसम विभाग ने बताया कि बुधवार को भी इसी तरह की गर्मी रह सकती है। बुधवार के लिए गर्मी का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके बाद तापमान में कुछ कमी आएगी, लेकिन उमस भरी गर्मी लोगों की परेशानियां बढ़ा देगी। 31 मई और 1 जून को बूंदाबांदी होने की संभावना है।

मौसम विभाग के क्षेत्रीय प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि नजफगढ़ और मुंगेशपुर में इतना अधिक तापमान दर्ज किया गया, क्योंकि ये शहर के बाहरी इलाके थे। उन्होंने कहा, “दूसरा कारण हवा की दिशा है। जब हवा पश्चिम से चलती है तो उन क्षेत्रों को सबसे पहले प्रभावित करती है। चूंकि वे बाहरी इलाके में हैं, तापमान तेजी से बढ़ता है।” श्रीवास्तव ने कहा कि शहर में लू का प्रकोप अगले कुछ दिनों तक जारी रहेगा।

मौसम विभाग और डॉक्टरों ने जरूरी काम न हो तो घरों से बाहर न निकलने की सलाह दी है। लोग घरों में ही रहें तो लू की चपेट में आने से बच सकते हैं। साथ ही खुद को ठंडा रखने के लिए पानी, नींबू पानी पीते रहें। अगर दोपहर में घर से बार जाना है तो खुद को ढककर निकलें, ताकि लू से बचा जा सके।

Continue Reading

Trending