Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौटीं मेलानिया ट्रंप

Published

on

Loading

वाशिंगटन, 20 मई (आईएएनएस)| अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप किडनी की सर्जरी के बाद व्हाइट हाउस लौट आई हैं। व्हाइट हाउस कार्यालय की ओर से यह बयान जारी किया गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, शनिवार को उनके कार्यालय ने एक बयान में कहा, प्रथम महिला आज सुबह घर व्हाइट हाउस लौट आईं।

बयान में कहा गया, वह सहजता के साथ आराम कर रही हैं और ऊर्जा से भरी हुई हैं।

मेलानिया की सोमवार को किडनी की सफल सर्जरी हुई थी।

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप सोमवार शाम पत्नी से मिलने के लिए सेना अस्पताल गए थे, जहां वह सर्जरी के लिए रुकी थीं।

ट्रंप ने शनिवार दोपहर ट्वीट कर मेलानिया के घर लौटने का स्वागत करते हुए कहा कि वह, अच्छा महसूस कर रही हैं।

स्लोवेनिया में जन्मीं पूर्व मॉडल मेलानिया ने ट्रंप से 2005 में शादी की थी। दोनों 12 वर्षीय बेटे बैरन के माता-पिता हैं।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending