Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कासगंज : 2 गुट भिड़े, पथराव, फायरिंग

Published

on

Loading

कासगंज। उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में सेवनपुर गांव में गुरुवार रात कव्वाली कार्यक्रम के दौरान व्यवस्था बनाने में जुटे लोगों में कहासुनी के बाद जमकर मारपीट हुई। एक ही समुदाय के लोग दो पक्षों में बंट गए। मारपीट के बाद पथराव भी हुआ और कई राउंड फायरिंग हुई। घायलों को उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

सेवनपुर गांव में चेहल्लुम का जुलूस निकला। रात को गांव में ही तस्लीम आरिफ की कव्वाली शुरू हुई। यहां कमेटी के लोग व्यवस्थाएं जुटा रहे थे। तभी कुछ लोग भड़क गए। विरोध करने पर मारपीट करने पर उतारू हो गए। दोनों ही पक्षों की ओर से जमकर लाठी-डंडे चले, एक-दूसरे पर ईंट पत्थर भी फेंके। इसके बाद लोगों ने करीब चार राउंड फायरिंग की, जिससे कार्यक्रम स्थल पर भगदड़ मच गई।

इस घटना में एक पक्ष से इलियास पुत्र लाल मुहम्मद, विकार अहमद पुत्र इसरार अहमद, शमशुल पुत्र अब्दुल नवी एवं दूसरे पक्ष से पूर्व प्रधान आलेनवी, जफर पुत्र आलेनवी घायल हुए हैं। रात में ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शांति व्यवस्था बनाई। घायलों को उपचार और चिकित्सीय परीक्षण के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।

इस संबंध में थानाध्यक्ष रफत मजीद का कहना है कि इस मामले में किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं आई है। यदि उनके पास तहरीर आती है तो वह मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करेंगे।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

यूपी के जौनपुर में बीजेपी नेता व पत्रकार की गोली मारकर हत्या

Published

on

Loading

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक का नाम आशुतोष श्रीवास्तव है। वो भाजपा के सक्रिय सदस्य होने के साथ ही सुदर्शन न्यूज के पत्रकार थे।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, आशुतोष श्रीवास्तव सुबह बाइक से प्रचार के लिए निकले थे। सुबह करीब नौ बजे एक अज्ञात बाइक सवार ने उन्‍हें रोका और चार अन्य लोग भी वहां आ गए। उन्होंने भाजपा नेता पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। आशुतोष को शाहगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद शाहगंज विधायक रमेश सिंह और अन्य भाजपा नेता भी वहां पहुंच रहेे हैं। क्षेत्राधिकारी अजीत सिंह चौहान ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

 

Continue Reading

Trending