Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

काबुल विस्फोट में 20 मरे, 300 से अधिक घायल

Published

on

Loading

काबुल/नई दिल्ली, 31 मई (आईएएनएस)| अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में बुधवार सुबह जर्मनी के दूतावास के पास विस्फोटकों से भरे ट्रक में विस्फोट के बाद 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 300 से अधिक घायल हो गए। टोलो न्यूज ने ट्वीट कर कहा, स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को काबुल में हुआ विस्फोट में 19 लोगों के मरने की पुष्टि की है और 319 घायल हैं।

कुछ समाचार वेबसाइट 50 लोगों के मरने का दावा कर रही हैं लेकिन इसकी अभी पुष्टि नहीं हुई है।

टोलो ने बताया कि वजीर अकबर खान क्षेत्र में जर्मनी के दूतावास के पास ट्रक में विस्फोट हो गया था।

इससे पहले आतंरिक मामलों के मंत्रालय ने बताया था कि विस्फोटकों से भरे पानी के टैंकर में विस्फोट हो गया था।

नाटो के मुताबिक, यह विस्फोट काबुल में नाटो रिसॉल्यूट सपोर्ट मुख्यालय के पास सुबह 8.22 बजे जर्मनी के दूतावास के पास हुआ।

इस विस्फोट के बाद विदेशी सुरक्षाबल पहुंच गए थे।

सोशल मीडिया पर जारी तस्वीरों में शहर के ऊपर काले धुंए का गुब्बार उठते दिखाई दे रहा है।

Continue Reading

अन्तर्राष्ट्रीय

गहरी नींद में थे लोग, तभी भूस्खलन से गांव पर आ गिरा पहाड़ का मलबा, 100 से ज्यादा की हुई मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पापुआ न्यू गिनी में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। एबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, भूस्खलन की घटना कथित तौर पर दक्षिण प्रशांत द्वीपीय देश की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में एंगा प्रांत के काओकलाम गांव में घटी। यह हादसा स्थानीय समय के अनुसार तड़के 3 बजे करीब हुआ। इलाके के निवासियों का कहना है कि मृतकों की संख्या 100 से अधिक भी हो सकती है।

यह प्राकृतिक आपदा तब हुई, जब पूरा गांव अलसुबह करीब 3 बजे गहरी नींद में था और पहाड़ का मलबा गांव पर आ गिरा।ऑस्ट्रेलियाई ब्रॉडकास्टिंग कॉर्पोरेशन (ABC) की रिपोर्ट में जानकारी दी गई है कि शुक्रवार तड़के पापुआ न्यू गिनी के एक सुदूर गांव में हुए भूस्खलन में 100 से अधिक लोगों के मारे जाने की आशंका है। यह इलाका पापुआ न्यू गिनी की राजधानी पोर्ट मोरेस्बी से लगभग 600 किमी उत्तर-पश्चिम में स्थित एंगा प्रांत के काओकालम गांव में हुई है।

स्थानीय लोगों के हवाले से एबीसी ने जानकारी दी है कि इस प्राकृतिक आपदा में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। हालांकि अधिकारियों ने अभी तक मौत के आधिकारिक आँकड़ों की जानकारी नहीं दी है। सोशल मीडिया पर भी इस खौफनाक हादसे के कई वीडियो सामने आए हैं, जिससे बड़ी-बड़ी चट्टानों, पेड़ों और मलबे के नीचे से ग्रामीणों की लाशों को निकालते हुए दिखाया जा रहा है।

Continue Reading

Trending