Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

कांग्रेस ने महिलाओं को टिकट सजावट पर नहीं दिए : कमलनाथ

Published

on

Loading

 भोपाल, 13 नवंबर (आईएएनएस)| कांग्रेस की मध्यप्रदेश इकाई के अध्यक्ष कमलनाथ महिलाओं को टिकट दिए जाने के सवाल पर विवादित बयान दे गए और उन्होंने कहा कि महिलाओं को टिकट ‘कोटा और सजावट के आधार पर नहीं दिए हैं।

 ‘ राज्य में होने वाले विधानसभा चुनाव में महिलाओं को टिकट देने में कंजूसी किए जाने के सवाल पर कांग्रेस दफ्तर में सवांददाता सम्मेलन में कमलनाथ ने कहा, “कांग्रेस ने चुनाव जीतने वाली महिलाओं को टिकट दिया है, न कि कोटा और सजावट के आधार पर।”

ज्ञात हो कि राज्य के 230 विधानसभा क्षेत्रों के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। भाजपा ने 27 और कांग्रेस ने 25 महिलाओं को उम्मीदवार बनाया है।

कमलनाथ के बयान पर भाजपा नेता और पूर्व विधायक राजो मालवीय ने आक्रोश भरे अंदाज में कहा कि मध्यप्रदेश में महिलाएं मान-सम्मान से देखी जाती हैं, सजावट की वस्तु नहीं होतीं, मगर दुर्भाग्य है कि कांग्रेस की मानसिकता इतनी निकृष्ट हो चुकी है कि वे महिलाओं को सजावट की वस्तुएं मानने लगे। कमलनाथ के बंगाल में महिलाओं को सजावट की वस्तु माना जाता होगा, मध्यप्रदेश में ऐसा नहीं है।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending