Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

कांग्रेस को ‘निपटाने’ का बापू का सपना पूरा कर रहे दूसरे गांधी

Published

on

Loading

रोहतक। हरियाणा के तीन दिवसीय दौरे पर पहुंचे अमित शाह ने बुधवार को रोहतक में एक सभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी पर करारा वार किया। उन्होंने कहा कि आजादी के बाद महात्मा गांधी ने कहा था कि कांग्रेस को बिखेर देना चाहिए यानी कि इसे समाप्त कर देना चाहिए लेकिन उस काम को वह नहीं कर पाए लेकिन अब वही काम अब एक दूसरा गांधी (राहुल गांधी) कर रहा है।

वंशवाद की राजनीति के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए अमित शाह ने कहा कि जिन राजनीतिक दलों में आतंरिक लोकतंत्र नहीं है, वे देश के लोकतंत्र को और मजबूत करने में कभी भी योगदान नहीं दे सकते। उन्होंने कांग्रेस और इंडियन नेशनल लोकदल पर निशाना साधते हुए कहा कि दोनों दलों में सिद्धांत का अभाव है और वे वंशवाद की राजनीति पर केंद्रित हैं। इस दौरान उन्होंने कहा कि विकास की राजनीति करते हुए भाजपा आज सत्ता तक पहुंची है। भाजपा देश को वंशवाद और तुष्टिकरण की राजनीति से आजाद कराना चाहती है।

बता दें कि भाजपा अध्यक्ष राज्य की तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सिलसिलेवार बैठकें करेंगे और मनोहर लाल खट्टर सरकार के कार्यों की समीक्षा करेंगे। अमित शाह रोहतक में रहेंगे क्योंकि भाजपा की निगाहें जिले में राजनीतिक बढ़त हासिल करने की है।

इससे पहले भाजपा प्रमुख का सुबह झज्जर जिले के बहादुरगढ़ पहुंचने पर भव्य स्वागत किया गया। बहादुरगढ़ को ‘हरियाणा का प्रवेश द्वार’ माना जाता है।

नेशनल

राहुल गांधी ने फिर उठाए ईवीएम पर सवाल, कहा- ये एक ब्लैक बाॅक्स है, किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनावों के दौरान विपक्ष ने ईवीएम का मुद्दा जमकर उठाया था। हालांकि चुनावी नतीजे आने के बाद ये मुद्दा गायब सा हो गया था। अब एक बार फिर राहुल गाँधी ने ईवीएम का मुद्दा उठाया है। राहुल गांधी ने बिजनेसमैन एलन मस्क की पोस्ट को रिट्वीट करते हुए लिखा कि भारत में ईवीएम एक ब्लैक बाॅक्स है और किसी को इसकी जांच की इजाजत नहीं है। हमारी चुनावी प्रकिया में पारदर्शिता को लेकर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं। जब संस्थाओं में जवाबदेही की कमी होती है तो लोकतंत्र एक दिखावा बन जाता है।

राहुल गांधी ने अपनी पोस्ट में हाल में संपन्न लोकसभा चुनाव से जुड़ी एक घटना का जिक्र किया है। राहुल ने इससे जुड़ी खबर को शेयर किया है। इस मामले में ईवीएम को लेकर सवाल उठाए गए हैं। मुंबई पुलिस ने शिवसेना शिंदे गुट के सांसद रविंद्र वायकर के साले मंगेश पांडिलकर के खिलाफ केस दर्ज किया है। मंगेश पांडिलकर पर यह आरोप है कि उसने मुंबई के गोरेगांव चुनाव केंद्र के अंदर पाबंदी के बावजूद मोबाइल का इस्तेमाल किया था।

मुंबई पुलिस ने पांडिलकर को मोबाइल देने के आरोप में चुनाव आयोग के एक कर्मचारी के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। दरअसल, इस मामले में मुंबई की नॉर्थ पश्चिम सीट से चुनाव लड़नेवाले कई उम्मीदवारों की तरफ से भी शिकायतें मिली थीं। जिसके बाद मामला दर्ज किया गया। बता दें कि शिवसेना शिंदे के उम्मीदवार रविंद्र वायकर दोबारा काउंटिंग होने के बाद केवल 48 वोटों से चुनाव जीतने में सफल रहे थे। इस पर काफी विवाद भी हुआ था।

 

Continue Reading

Trending