Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी के लिए प्रणव को नहीं मिला निमंत्रण

Published

on

Loading

नई दिल्ली, 11 जून (आईएएनएस)| कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की ओर से 13 जून को दी जाने वाली इफ्तार पार्टी में पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी को आमंत्रित नहीं किया गया है।

एक सूत्र के अनुसार, नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय में सात जून को आयोजित कार्यक्रम में प्रणव मुखर्जी के शिरकत करने के बाद कांग्रेस ने आमंत्रित व्यक्तियों की सूची से उनका नाम हटा दिया।

काग्रेस दो साल के अंतराल के बाद इफ्तार पार्टी का आयोजन कर रही है। राहुल गांधी के कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार इस पार्टी का आयोजन किया जा रहा है।

कांग्रेस द्वारा इफ्तार पार्टी का आयोजन ऐसे समय में किया जा रहा है जब विपक्षी दल 2019 के आम चुनाव में भाजपा के खिलाफ मोर्चेबंदी की कोशिश में हैं। जाहिर है कि पार्टी में कई दलों के नेता शिरकत कर सकते हैं जहां विपक्षी एकजुटता की जमीन तैयार हो सकती है।

कांग्रेस की इफ्तार पार्टी में मुलायम सिंह यादव, शरद यादव, शरद पवार, सीताराम येचुरी, तेजस्वी यादव व अन्य के शामिल होने की संभावना है।

आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री और तेलुगू देशम पार्टी के प्रमुख एन. चंद्रबाबू नायडू को भी आमंत्रित किया गया है।

कार्यक्रम ताज पैलेस होटल में होगा।

कांग्रसे ने पिछली बार इफ्तार पार्टी 2015 में आयोजित की थी।

कांग्रेस की ओर से इफ्तार पार्टी का आयोजन तब किया जा रहा है जब कुछ ही दिन पहले राष्ट्रपति भवन में इस बार इफ्तार कार्यक्रम नहीं किए जाने का फैसला लिया गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने कहा कि करदाताओं के पैसे से सार्वजनिक भवन में कोई धार्मिक कार्यक्रम नहीं होना चाहिए।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending