Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर में मौसम में सुधार

Published

on

Loading

कश्मीर ,जम्मू एवं कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार सुबह आंशिक रूप से धूप रही। यहां पर न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। पिछले कुछ दिनों से यहां पर मौसम खराब चल रहा था, जिस कारण धूप निकलने से लोगों को रहात मिली है। मौसम विभाग ने शुक्रवार से मौसम में सुधार की संभावना जताई है।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने यहां आईएएनएस से कहा, “राज्य के दूरदराज के इलाकों में गरज के साथ हल्की बारिश की संभावना है। हालांकि शुक्रवार को मौसम सामान्यत: शुष्क ही रहेगा और अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा।”

पहलगाम में और गुलमर्ग में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान क्रमश: 1.9 डिग्री और 1.6 डिग्री सेल्यिस दर्ज किया गया।

राज्य में सबसे ज्यादा ठंडा स्थान लेह रहा। यहां पर न्यूनतम तापमान हिमांक से 0.1 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज किया गया। वहीं कारगिल में न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र की चिनाब घाटी में भी तापमान में सुधार हुआ है। यहां के ऊपरी हिस्सों में गुरुवार को हिमपात हुआ था। इसी क्षेत्र के बदरवाह कस्बे का तापमान 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू में शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 14.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एकतरफा यातायात के लिए खुला रहा। शुक्रवार को वाहनों को श्रीनगर से जम्मू जाने की अनुमति रही।

यातायात पुलिस विभाग के एक अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “आज (शुक्रवार) विपरीत दिशा से कोई वाहन नहीं आएगा। कल (गुरुवार) 3,500 से अधिक वाहन जम्मू से श्रीनगर पहुंचे। इनमें आवश्यक वस्तुएं पहुंचाने वाले वाहन भी शामिल थे।”

अधिकारी ने बताया, “कल 2,010 भारी मोटर वाहन, 1,630 हल्के मोटर वाहन, 205 टैंकर, 135 एलपीजी ले जाने वाहन और 40 बसें जम्मू से श्रीनगर पहुंचीं।”

जम्मू-कश्मीर राष्ट्रीय राजमार्ग एकमात्र जमीनी रास्ता है जो कश्मीर घाटी को अन्य स्थानों से जोड़ता है।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending