Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

कश्मीर घाटी के 3 जिलों में बाढ़ की चेतावनी

Published

on

कश्मीर घाटी, 3 जिलों, बाढ़ की चेतावनी, जम्मू एवं कश्मीर, झेलम नदी

Loading

श्रीनगर| जम्मू एवं कश्मीर में झेलम नदी के खतरे के निशान से ऊपर पहुंचने की वजह से बुधवार को राज्य के अनंतनाग, पुलवामा और श्रीनगर जिले में बाढ़ की चेतावनी जारी कर दी गई है। अनंतनाग के संगम में झेलम खतरे के निशान से ऊपर पहुंच गई है। यहां एक अधिकारी ने बताया, “मंगलवार से लगातार हो रही बारिश की वजह से आज (बुधवार) सुबह अनंतनाग में संगम पर जलस्तर 21 फीट के पार पहुंच गया।”

उन्होंने कहा, “अनंतनाग, पुलवामा और श्रीनगर जिलों में सामान्य चेतावनी जारी कर दी गई है। बाढ़ संबंधी कामों में लगे सभी कर्मचारियों को अगले आदेश तक अपने तैनाती स्थान पर रहने और अपने स्टेशन न छोड़ने के निर्देश दिए गए हैं।” अधिकारी ने कहा, “नदी के किनारे के पास रहने वाले लोगों को मौसम सुधरने तक एहतियात बरतने की सलाह दी गई है।” सितंबर, 2014 में आई विनाशकारी बाढ़ के बाद से ही कश्मीर घाटी के निचले इलाकों, विशेषकर श्रीनगर के लोगों को फिर से बाढ़ आने का डर सताने लगा है।

प्रादेशिक

मुंबई में मतदान केंद्र के टॉयलेट के अंदर मृत मिले शिवसेना यूबीटी के पोलिंग एजेंट, पुलिस जांच में जुटी

Published

on

Loading

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के तहत सोमवार को हुई वोटिंग के दौरान मुंबई वर्ली बूथ पर शिवसेना उद्धव ठाकरे गुट (यूबीटी) का पोलिंग एजेंट शौचालय में मृत पाया गया है। इस घटना के बाद से हर कोई हैरान है। मुंबई की एनएम जोशी मार्ग पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीआर में मामला दर्ज कर लिया गया है। आगे की जांच जारी है। ये जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।

दरअसल, पुलिस की ओर से दी गई जानकरी के मुताबिक, मृतक की पहचान 62 वर्षीय मनोहर नलगे के रूप में हुई है। सोमवार को शाम में मनोहर शौचालय में गया और काफी समय होने के बाद भी बाहर नही आया। जब उसके साथियों ने जबरन दरवाजा खोला तो देखा की मनोहर गिरा पड़ा था। जैसे तैसे मनोहर को नजदीकी हॉस्पिटल लेकर जाया गया। हालांकि, यहां डॉक्टर ने चेक करते मनोहर नलगे को मृत घोषित कर दिया।

मतदान केंद्र के टॉयलेट में मृत मिला मृतक मनोहर नलगे वर्ली में एक मतदान केंद्र पर बीडीडी चॉल का निवासी था। मुंबई के NM जोशी मार्ग पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने इस मामले में पुलिस ने ADR के तहत मामला दर्ज कर लिए और आगे की जांच में जुट गई है।

Continue Reading

Trending