Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

कलाम देश के विकास, कल्याण से जुड़े थे : माणिक सरकार

Published

on

Loading

अगरतला| त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने मंगलवार को देश के पूर्व राष्ट्रपति ए.पी.जे अब्दुल कलाम के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उन्होंने स्वयं को देश के विकास और कल्याण से जोड़ रखा था। सरकार ने जारी बयान में कहा, “कलाम ने देश के विकास और नागरिकों के कल्याण से स्वयं को जोड़ रखा था। बच्चों और युवाओं के लिए कलाम के मन में विशेष स्थान था।”

त्रिपुरा मंत्रिमंडल ने पूर्व निर्धारित बैठक में शिलांग में सोमवार को कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

त्रिपुरा में विपक्षी पार्टी कांग्रेस के नेता सुदीप रॉय बर्मन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष सुधींद्र दासगुप्ता सहित विभिन्न पार्टियों के नेताओं ने भी कलाम के निधन पर शोक व्यक्त किया।

25 जुलाई, 2002 में देश का राष्ट्रपति बनने के बाद कलाम ने चार अक्टूबर 2002 को अपने पूर्वोत्तर भारत के दौरे के पहले पड़ाव के तहत त्रिपुरा की यात्रा की थी।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending