Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

कर्नाटक : भाजपा उम्मीदवार पार्टी छोड़कर कांग्रेस में शामिल

Published

on

Loading

बेंगलुरू, 1 नवंबर (आईएएनएस)| कर्नाटक के रामनगर विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के उम्मीदवार एल. चंद्रशेखर ने गुरुवार को कहा कि वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में वापस लौट आए हैं। रामनगर विधानसभा उपचुनाव तीन नवंबर को होना है। 49 वर्षीय चंद्रशेखर पहले कांग्रेस में थे। वह रामनगर उप चुनाव लड़ने के लिए 10 अक्टूबर को भाजपा में शामिल हुए थे।

उन्होंने यहां संवाददाताओं को बताया, “जब मैंने रामनगर से पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ने का फैसला किया तो भाजपा नेताओं ने मुझे समर्थन देने का वादा किया था। लेकिन (भाजपा नेताओं) में से कोई भी मेरा प्रचार करने के लिए आगे नहीं आया। इसलिए मैंने पार्टी छोड़कर वापस कांग्रेस में लौटने का फैसला किया है।”

चंद्रशेखर मुख्यमंत्री एच.डी. कुमारस्वामी की पत्नी अनीता कुमारस्वामी (जेडीएस) के खिलाफ चुनाव लड़ रहे थे।

उप चुनाव से दो दिन पहले और उम्मीदवार द्वारा नाम वापस लेने की अंतिम तिथि के बाद आए चंद्रशेखर के फैसले पर निर्वाचन आयोग के एक अधिकारी ने कहा कि उनका नाम इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बरकरार रहेगा।

दक्षिणी राज्य के दो विधानसभा क्षेत्र रामनगर व जामखंडी और तीन लोकसभा क्षेत्र बेल्लारी, शिवामोगा व मांड्या में उपचुनाव शनिवार को होगा। मतों की गणना छह नवंबर को की जाएगी।

भाजपा को हराने के मकसद से गठबंधन सहयोगी जेडीएस और कांग्रेस उपचुनाव साथ लड़ रही हैं।

 

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending