Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

कभी MMS हुआ था लीक, अब बॉयफ्रेंड संग सात फेरे लेगी यह ग्लैमरस एक्ट्रेस

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया सेन जल्द ही शादी के बंधन में बंधने जा रही हैं। वह अपने बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी से शादी करेगी। रिया इस महीने के अंत में शादी कर सकती हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ कुछ रोमांटिक तस्वीरें शेयर की हैं।

बता दें कि वर्ष 2005 में रिया का एक एमएमएस लीक हुआ था जिसमें वह अभिनेता अश्मित पटेल के साथ नजर आ रही थीं। रिया सेन फिलहाल फिल्मों में ज्यादा सक्रिय नहीं हैं।

रिया ‘स्टाइल’ के बाद ‘कयामत’ और ‘झंकार बीट्स’ जैसी फिल्मों में नजर आई थीं और उन्होंने कुछ दक्षिण भारतीय फिल्मों में भी काम किया था। रिया सिंगर फाल्गुनी पाठक के वीडियो एल्बम ‘चूढ़ी जो खनके…’ में भी काम कर चुकी हैं। फिलहाल रिया एक शॉर्ट फिल्म पर काम कर रही हैं और वो एकता कपूर की वेब सीरीज का भी हिस्सा हैं।

मुनमुन सेन की बेटी और सुचित्रा सेन की पोती रिया सेन कोलकता की रहने वाली हैं। वह एक्टिंग के साथ-साथ एक अच्छी मॉडल भी हैं। रिया 35 साल की हैं, लेकिन उनकी खूबसूरती को देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा पाए कि उनकी उम्र इतनी है। वह अपने अभिनय के बजाय अपनी लाइफस्टाइल के कारण ज्यादा चर्चा में रहती हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending