Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

‘कभी चर्चा में थी ललित-वसुंधरा की दोस्ती, सरकार में भी हस्तक्षेप था ललित मोदी का’

Published

on

raje-lalit-modi

Loading

अनिल शर्मा

जयपुर। आईपीएल के पूर्व प्रमुख ललित मोदी और राजस्थान की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की दोस्ती भले ही आज कमजोर पड़ गई हो, लेकिन एक वक्त था जब राजस्थान में दोनों की नजदीकियां चर्चा में थी।

ललित मोदी ने टीवी चैनल को दिए साक्षात्कार में राजे के साथ अपनी दोस्ती स्वीकार की थी। उन्होंने इंडिया टुडे से इस सप्ताह कहा, “मेरी दोस्ती वसुंधरा राजे से 30 साल पुरानी है। वह मेरे परिवार और मेरी पत्नी की करीबी मित्र हैं।” वहीं राजे ने बयान जारी कर स्वीकारा था कि वह आईपीएल के पूर्व प्रमुख के परिवार को जानती हैं, जिन पर वित्तीय अनियमितता और धन की हेराफेरी के आरोप हैं।

राजस्थान के लोगों ने मोदी को तब जाना जब वह 2005 में राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन (आरसीए) के अध्यक्ष बने, जब राजे नीत भाजपा सरकार राज्य में सत्ता में थी। इसके बाद मोदी ने पीछे मुड़ कर नहीं देखा, और वह आईपीएल के पहले प्रमुख बने। राजे के 2003 में मुख्यमंत्री बनने के बाद वह 2008 तक पर पर बनी रहीं, मोदी पर समानांतर सरकार चलाने का आरोप लगा। वह एक ऐसे व्यक्ति के रूप में जाने जाते थे, जो पांच सितारा होटल के सुइट में ही ठहरते थे। कांग्रेस नेताओं ने उन पर सरकार के कामकाज में हस्तक्षेप करने का भी आरोप लगाया था।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 2010 में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा था, “उस वक्त अधिकारी उनके सुइट में फाइल लेकर मिलने जाते थे, लेकिन राजे को इसकी जानकारी होने के बावजूद वह नहीं रोकती थीं।” गहलोत ने हाल ही में बयान जारी कर कहा, “मैं 2003-04 से ही राजे और ललित के भ्रष्टाचार से जुड़े संबंध को उठाता रहा हूं।”

दोनों के संबंध इतने नजदीकी थे कि मोदी के अनुसार राजे उनकी पत्नी को कैंसर का उपचार कराने के लिए 2012 और 2013 में पुर्तगाल ले गई थीं। उन्होंने जयपुर में आधुनिक कैंसर संस्थान स्थापित करने के लिए उसी अस्पताल के साथ समझौता भी किया था, जहां ललित की पत्नी का इलाज चल रहा था। राजस्थान सरकार के मुताबिक, राजे नीत भाजपा सरकार ने दो अक्टूबर, 2014 को फिर पुर्तगाल के चैम्पालिमौद फाउंडेशन के साथ समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया। समझौते पर हस्ताक्षर राजे की मौजूदगी में किया गया, जहां उन्होंने कहा कि कैंसर मरीजों को ज्यादा बेहतर उपचार उपलब्ध होगा और केंद्र उन लोगों के लिए वरदान साबित होगा, जो कैंसर उपचार का महंगा खर्च वहन नहीं कर सकते। हालांकि, दोनों के बीच का संबंध समय के साथ कड़वा होता गया। इसके पीछे कोई एक निश्चित वजह तो नहीं, लेकिन एक वजह 2013 विधानसभा चुनाव में टिकट बंटवारा भी माना जाता है।

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending