Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ओवैसी को मीडिया ने नेता बनाया : अफजाल

Published

on

Loading

बलिया। उत्तर प्रदेश में पूर्वांचल के मुस्लिम मतदाताओं में विशेष प्रभाव रखने वाले कौमी एकता दल के अध्यक्ष अफजाल अंसारी ने ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी पर बुधवार को निशाना साधा। अफजाल ने कहा कि ओवैसी को मीडिया ने नेता बनाया है। उप्र में ओवैसी वही हश्र होगा जैसा बिहार में हुआ है।

अंसारी ने कहा कि बिहार में विधानसभा चुनाव में ओवैसी ने सीमांचल के मुस्लिम बहुल इलाकों में अपने छह उम्मीदवार उतारे थे, लेकिन भाजपा को फायदा पहुंचाने के लिए उठाए गए इस कदम को जनता ने नाकाम कर दिया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्ष 2017 में होने वाले विधानसभा चुनाव में भी ओवैसी का बिहार जैसा ही हश्र होगा।

बलिया में एक कार्यक्रम अफजाल ने कहा, “ओवैसी चाहे कितना भी जहर उगल लें और मीडिया में जितनी भी सुर्खियां बटोर लें, लेकिन वह मुसलमानों का विश्वास हासिल नहीं कर पाएंगे। वह मीडिया द्वारा प्रोजेक्ट किए गए नेता हैं, जमीनी हकीकत कुछ और ही है।” उन्होंने कहा कि बिहार में भाजपा के पक्ष में हिन्दू मतों का ध्रुवीकरण करने के लिए चुनाव मैदान में कूदने के कदम से ओवैसी की कलई खुल गई है।

बिहार में चुनाव के लिए बने महागठबंधन पर अंसारी ने कहा कि “राजनीतिक हितों के लिए बिहार में राष्ट्रीय जनता दल (राजद) मुखिया लालू प्रसाद और जनता दल (युनाइटेड) के नेता नीतीश कुमार ने हाथ मिला लिया, लेकिन उत्तर प्रदेश में हालात अलग हैं। इस राज्य में सपा और बसपा के बीच व्यक्तिगत स्तर पर इस कदर परस्पर विरोध है कि दोनों का गठबंधन असम्भव है।” उन्होंने कहा कि अगर बसपा मुखिया मायावती चाहें तो वह भाजपा को रोकने के लिए क्षेत्रीय दलों के साथ मिलकर एक मोर्चा बना सकती हैं।

उत्तर प्रदेश

महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’

Published

on

Loading

महोबा। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को महोबा में एक जनसभा को संबोधित किया। सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस वाले कहते हैं पाकिस्तान के पास एटम बम है। उसके खिलाफ कुछ मत बोलो। तो मैंने कहा- क्या हमारे एटम बम फ्रिज में रखने के लिए हैं। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं। पाकिस्तान के अंदर रोज आंदोलन हो रहे हैं। एक-एक किलो आटा के लिए मारपीट हो रही है। छीना-झपटी चल रही है। जो लोग रोज पाकिस्तान का राग अलाप रहे हैं उनसे कह दो कि अगर पाकिस्तान से इतना ही प्यार है तो हिंदुस्तान पर बोझ क्यों बने हैं। चले जाएं पाकिस्तान, वहां कटोरा लेकर भीख मांगें।

सीएम योगी ने कहा कि हमने बिना चेहरा, गांव या क्षेत्र देखे सबका साथ सबका विकास किया है।आज बुदेलखंड में बनी तोप जब सीमा पर गरजती है तो पाकिस्तान वालों की पैंट भीग जाती है। 2017 के पहले यहां डकैतों का आतंक था, बड़े बड़े माफिया थे। सपा, बसपा कांग्रेस ने यहां माफिया दिया जो लूट खसोट मचा रहे थे। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा खतरे में थी। आज बुंदेलखंड को नोएडा के तर्ज पर विकसित करने की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अब हमारा नौजवान बुंदेलखंड से पलायन नहीं करेगा। पूरी दुनिया आपके पास नौकरी की भीख मांगने आएगी। सीएम ने कहा कि क्या राम भक्तों पर गोली चलाने वाले भारत पर शासन करेंगे? हिंदुओं के हत्यारों को सत्ता सौंपेंगे क्या? कतई नहीं होना चाहिए ये पाप।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि बुंदेलखंड के साथ पिछली सरकारों ने अन्याय किया। सपा व कांग्रेस ने यहां की जनता का शोषण किया। योगी ने कहा कि 2014 के बाद से बुंदेलखंड में विकास तेजी से हुआ है। जो लोग राम भक्तों पर गोलियां चलाते थे उनको जनता इस चुनाव में भी सबक सिखाएगी।

Continue Reading

Trending