खेल-कूद
ओलंपिक-2020 के लिए संभावित खेलों की सूची में वुशू शामिल
टोक्यो | जापान की राजधानी टोक्यो में वर्ष-2020 में होने वाले ओलंपिक खेलों में शामिल किए जाने वाले नए खेलों की संभावित सूची में वुशू को भी शामिल किया गया है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार टोक्यो ओलंपिक आयोजन समिति को 26 खेलों के संघों की ओर से आवेदन मिले थे थे जिसमें से उसने आठ को विचार के लिए स्वीकार किया है। इन खेलों में बोलिंग, कराटे, रोलर स्पोर्ट्स, स्पोर्ट्स क्लाइम्बिंग, स्क्वॉश, सर्फि ग और वुशू हैं। वहीं, बेसबॉल और सॉफ्टबॉल को संयुक्त तौर पर विचार के लिए सूची में शामिल किया गया है।
टोक्यो खेल आयोजन समिति इन आठ खेलों पर विचार करेगी और फिर इनमें से कुछ खेलों को ओलंपिक के लिए चुना जाएगा। समिति को अपनी अंतिम सूची 30 सितंबर तक अंतराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईओसी) को भेजनी है। आईओसी के सदस्य अगले साल रियो ओलंपिक से पहले अगस्त में होने वाले बैठक में मत के आधार पर यह फैसला करेंगे कि कौन से खेल ओलंपिक-2020 के लिए चुने जाएं। वुशू चीन का परंपरिक खेल है लेकिन बीजिंग में वर्ष-2008 में हुए ओलंपिक खेलों के लिए इसे शामिल नहीं किया जा सका था।
खेल-कूद
सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।
पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।
-
अन्तर्राष्ट्रीय3 days ago
पाकिस्तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत
-
नेशनल3 days ago
पश्चिम बंगाल के श्रीरामपुर में बोले अमित शाह, पीओके भारत का है और हम इसे लेकर रहेंगे
-
नेशनल3 days ago
केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां का निधन, दिल्ली एम्स में ली अंतिम सांस
-
खेल-कूद3 days ago
सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
अपने नकारात्मक नैरेटिव में फंस गई है बीजेपी, 140 सीटें जीतना भी मुश्किल: अखिलेश यादव
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
कानपुर के 10 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस और बम निरोधक दस्ता मौके पर
-
उत्तर प्रदेश3 days ago
महोबा में गरजे सीएम योगी- ‘पाकिस्तान की जितनी आबादी है उससे ज्यादा लोग हमारे यहां गरीबी रेखा से ऊपर उठे हैं’
-
नेशनल22 hours ago
ऊंचाहार से सपा विधायक मनोज पांडे बीजेपी में शामिल, मुश्किल में कांग्रेस