Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ओरा ने अभिभावकों को उपहार में दिया मकान

Published

on

Loading

गायिका रीटा ओरा ने अपनी मां वेरा और पिता बेसनिक को उपहार में मकान दिया है। ओरा ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि काम की वजह से वह एक स्थान पर ज्यादा दिन नहीं टिकती हैं। वेबसाइट ‘फीमेलफर्स्ट डॉट को डॉट यूके’ के अनुसार, 24 वर्षीया ओरा ने कहा कि उन्होंने अपने उत्तरी लंदन वाले मकान की चाबियां अपने माता-पिता को सौंपने का फैसला किया, क्योंकि उनके पास उस मकान में रहने के लिए वक्त नहीं है। ओरा के इस बंगले की कीमत 13 लाख पाउंड है, जिसमें छह कमरे हैं।

ओरा ने एक रेडियो चैनल को बताया, “मुझे लगता है कि मैंने वह मकान अपने माता-पिता को सौंपकर अच्छा किया। मुझसे ज्यादा उन्हें इसकी जरूरत है। मैं तो एक स्थान पर टिकती नहीं हूं। अब कम से कम मेरे माता-पिता वहां रहेंगे।”

 

प्रादेशिक

सलमान खान फायरिंग मामला: पुलिस ने एक और आरोपी को फरीदाबाद से पकड़ा, आज होगी कोर्ट में पेशी

Published

on

Loading

मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान के घर के बाहर फायरिंग मामले में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में मुंबई पुलिस की ये छठवीं गिरफ्तारी है। जिस शख्स को पुलिस ने पकड़ा है उसका नाम हरपाल सिंह है और उसे हरियाणा के फरीदाबाद से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की आज MCOCA कोर्ट में पेशी भी होगी।

मुंबई क्राइम ब्रांच के एक अधिकारी बताया कि आरोपी हरपाल सिंह को मंगलवार तड़के मुंबई लाया गया और उसे आज कोर्ट में पेश किया जाएगा। मुंबई पुलिस ने अब तक इस मामले में कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारी ने बताया कि लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के एक अन्य सदस्य और आरोपी मोहम्मद रफीक चौधरी ने पूछताछ के दौरान इस मामले में सिंह की संलिप्तता को उजागर किया था।

बता दें कि पुलिस ने रफीक चौधरी को इस महीने की शुरुआत में गिरफ्तार किया था। पुलिस ने बताया कि सिंह ने रफीक चौधरी को सलमान खान के आवास के आसपास ‘रेकी’ करने के लिए कहा था और इस काम के लिए उसे दो से तीन लाख रुपये भी दिए थे। वर्तमान में गुजरात के अहमदाबाद में साबरमती सेंट्र्ल जेल में बंद लॉरेंस बिश्नोई और उसके छोटे भाई अनमोल बिश्नोई का नाम गोलीबारी मामले में सामने आया है। माना जा रहा है कि अनमोल अमेरिका या कनाडा में है।

Continue Reading

Trending