Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

ओबामा भी अब ट्विटर पर

Published

on

Loading

वाशिंगटन| अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी अंतत: ट्विटर पर अपना निजी खाता खोल लिया है। पीओटीयूएस नामक इस ट्विटर हैंडल पर ओबामा ने अपना पहला संदेश लिखा है, “पिता, पति और अमेरिका का राष्ट्रपति।” ‘न्यूयार्क टाइम्स’ की रपट के अनुसार, पीओटीयूएस ट्विटर हैंडल के अपने पहले पोस्ट में अमेरिकी राष्ट्रपति ने ‘हैलो, ट्विटर! मैं बराक। सच में!!’ के जरिए अभिवादन भी किया है।

उन्होंने लिखा, “छह साल बाद (राष्ट्रपति बनने के बाद) मुझे अंतत: मेरा अपना निजी खाता मिला।”

ट्विटर पर ओबामा के निजी खाता खोलते ही 10 लाख से अधिक लोगों ने उन्हें फॉलो करने के लिए साइन-अप किया।

ओबामा के इस निजी ट्विटर खाते पर पहला संदेश आईफोन से किया गया। उनके सहयोगियों के अनुसार, फोन राष्ट्रपति के कार्यकारी दफ्तर का है और ओबामा हमेशा इसे अपने साथ लेकर नहीं चलते।

यह भी संभव नहीं लगता कि वह अपने अति सुरक्षित ब्लैकबेरी से संदेश पोस्ट करेंगे।

अभी यह स्पष्ट नहीं है कि ओबामा अपने इस निजी ट्विटर खाते पर पोस्ट करने के लिए किस उपकरण का इस्तेमाल करेंगे।

व्हाइट हाउस के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, नए ट्विटर खाते की मुख्य विशेषता यह है कि इसमें संदेश राष्ट्रपति की ओर से आएंगे।

ओबामा अमेरिका के राष्ट्रपति चुनाव में डेमोक्रेट प्रत्याशी और उनकी पहली सरकार में विदेश मंत्री के रूप में काम कर चुकीं हिलेरी रोधम क्लिंटन को फॉलो नहीं कर रहे हैं।

‘न्यूयार्क टाइम्स’ की रपट के अनुसार, हिलेरी अभी ओबामा के पीओटीयूएस ट्विटर हैंडल को फॉलो नहीं कर रही हैं।

इससे पहले बराकओबामा नाम से एक खाता है, जिसका संचालन ओबामा के पूर्व चुनाव अभियान से जुड़े लोगों द्वारा किया जाता रहा है। राष्ट्रपति विरले ही इसका उपयोग करते हैं।

व्हाइट हाउस नाम से भी ट्विटर हैंडल है, जिसके जरिए आधिकारिक संदेश प्रेषित किए जाते हैं। इसके 61 लाख फॉलोअर हैं।

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्तान के बलूचिस्तान में खाई में गिरी बस, 28 की मौत

Published

on

Loading

इस्लामाबाद। पाकिस्तान में बलूचिस्तान में दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां एक बस के खाई में गिर जाने से 28 लोगों की मौत हो गई जबकि कई लोग घायल हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बस ग्वादर से क्वेटा जा रही थी। इसी दौरान बस का एक टायर फट गया और अनियंत्रित होकर नाले में गिर गई। हादसे में घायल लोगों को इलाज के लिए बसिमा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। सूत्रों ने कहा, कुछ घायलों की हालत गंभीर है, इसलिए मरने वालों की संख्या में इजाफा हो सकता है।” ।

प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और बलूचिस्तान के मुख्यमंत्री मीर सरफराज बुगती ने इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम शहबाज शरीफ ने कहा कि इस कठिन समय में हम शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़े हैं। प्रधानमंत्री शरीफ और बुगती ने अधिकारियों को घायलों को हर संभव चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराने का भी आदेश दिया है।

सीएम बुगती ने घायलों के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की। पाकिस्तान में सड़कों की हालत खराब होने से अक्सर हादसे होते रहते हैं। इसकी मुख्य वजह निवेश की कमी बताई जा रही है।

 

Continue Reading

Trending