Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

ओडिशा में महिला ने शराबी पति की हत्या की, गिरफ्तार

Published

on

women-arrest

Loading

भुवनेश्वर। ओडिशा में पति के रोज शराब पीकर घर आने और झगड़ा करने से त्रस्त एक महिला ने मूसल से वारकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है।

ममता दास (32) शहर की मनचेश्वर रेलवे कालोनी में रहती थी। सोमवार को पति हरिबंधु (42) के नशे में घर पहुंचने पर दोनों में बहुत झगड़ा हुआ। रोज-रोज के झगड़े से तंग महिला ने मूसल से वार कर पति की हत्या कर दी। हरिबंधु, रेलवे विभाग में तकनीशियन था। दोनों का एक बेटा भी है। हरिबंधु को शराब की लत थी और शराब पीकर आए दिन वह पत्नी से मारपीट करता था। पुलिस ने बताया कि वह सोमवार को धुत्त होकर घर आया और पत्नी के विरोध करने पर झगड़ा शुरू कर दिया। दोनों में कहासुनी हुई। रोज-रोज के झगड़े से आजिज आ चुकी नाराज पत्नी ने पति के सिर पर एक मूसल से ताबड़तोड़ कई वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

सीएम योगी का विपक्ष पर हमला, कहा- आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा

Published

on

Loading

गोरखपुर। सीएम योगी ने शुक्रवार को गोरखपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद और भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के नामांकन के बाद, उनके पक्ष में महंत दिग्विजयनाथ पार्क में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि तीसरे चरण के मतदान तक हताश हो चुके विपक्ष के नेता अब भगवान राम पर टिप्पणी करने लगे हैं। कोई कहता है कि राम मंदिर बेकार है तो कोई कहता है कि राम मंदिर से जनता को क्या लाभ है। योगी ने कहा कि आतंकवादियों की पैरवी करने वालों को तो राम मंदिर बुरा ही लगेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि तीसरे चरण में लोकसभा का चुनाव अब उस मोड़ पर पहुंच गया है जहां विपक्ष ने हार मान ली है। कांग्रेस, सपा बसपा सबने हार स्वीकार कर ली है। तीन चरणों में 285 सीटों पर यानी पूरे देश के अंदर आधा चुनाव संपन्न हो चुका है। योगी ने कहा कि चुनाव प्रचार में देश के अंदर उन्हें नौ राज्यों में जाने का अवसर प्राप्त हुआ है। पूरे देश के अंदर एक ही स्वर गूंज रहा है, “फिर एक बार मोदी सरकार”। देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। हम उनको लाएंगे जिन्होंने रामराज की परिकल्पना को साकार किया है।

उन्होंने कहा कि सरकार में रहते हुए आज के विपक्ष ने राम जन्मभूमि पर आतंकी हमला करने वालों के खिलाफ, माफियाओं के खिलाफ कड़े कदम उठाए होते तो संकटमोचन मंदिर और कचहरी पर आतंकी हमले नहीं होते। आतंकवाद के मुद्दे पर घुटना टेकने की नीति का दुष्परिणाम रहा कि इन हमलों में हजारों लोगों को जान गंवानी पड़ी। उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता के लिए सारी समस्याओं का समाधान रामराज है और इसी रामराज के लिए जनता बार-बार मोदी सरकार को चुन रही है। जनता यही कह रही है, जो राम को लाए हैं, हम उनको लाएंगे। रामराज का मतलब सबका सम्मान, सबकी सुरक्षा, सबका विकास और गरीब कल्याणकारी योजनाओं का लाभ हर तबके को बिना भेदभाव प्राप्त होना है।

Continue Reading

Trending