Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

नेशनल

ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता का निधन

Published

on

Loading

मुंबई। अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन के पिता कृष्णराज राय का शनिवार को मुंबई के लीलावती अस्पताल में निधन हो गया। वह कई दिनों से इसी अस्पताल में भर्ती थे। ऐश्वर्या के प्रवक्ता ने राय के निधन की खबर की पुष्टि की।

लेफ्टिनेंट जनरल वी. रविशंकर के अनुसार, राय का लीलावती अस्पताल में इलाज चल रहा था। उन्हें लिंफोमा बीमारी थी। वह एक महीने से अधिक समय से अस्पताल में भर्ती थे।

रविशंकर ने संदेश के जरिए बताया, “राय का लीलावती अस्पताल के आईसीयू में लगभग 4 बजे निधन हो गया।” मूल रूप से मैंगलोर के रहने वाले राय के परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी ऐश्वर्या हैं।

कृष्णराज राय के अस्पताल में भर्ती रहते ऐश्वर्या के ससुर अमिताभ बच्चन और जया बच्चन अस्पताल में उन्हें देखने आए थे।

नेशनल

15 दिन की पैरोल मिलने के बाद जेल से बाहर आए पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह, समर्थकों ने किया स्वागत

Published

on

Loading

पटना। पूर्व बाहुबली विधायक अनंत सिंह रविवार को पटना की बेऊर जेल से बाहर निकल गये हैं। गृह विभाग से हरी झंडी मिलने के बाद अनंत सिंह को जेल से 15 दिनों की पैरोल मिली है। वह सुबह लगभग 4:00 बजे जेल से बाहर निकले।आनंद सिंह के जेल से बाहर निकलने की सूचना के साथ ही उनके समर्थकों में काफी उत्साह का माहौल है। अनंत सिंह लगभग 5 वर्षों से जेल में बंद है। अनंत सिंह पर एके 47 रखने का आरोप है, जिसके तहत कोर्ट ने उन्हें 10 वर्ष की सजा सुनाई थी। तब से मोकामा के पूर्व विधायक अनंत सिंह पटना के बेउर जेल में सजायाफ्ता बंदी के रूप में सजा काट रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक़ आपसी पारिवारिक बंटवारे को लेकर अनंत सिंह ने न्यायालय में कोर्ट से पैरोल पर इसके लिए आदेश मांगा था। पेरोल पर आदेश मिलने के बाद आनंद सिंह को लेकर गृह विभाग ने यह आदेश जारी किया था। रविवार की अहले सुबह जब अनंत सिंह को 15 दिनों के पैरोल पर बेउर जेल से बाहर निकाला जा रहा था, उस समय जेल के बाहरी एवं भीतरी सुरक्षा को चुस्त दुरुस्त कर दिया गया था।

अनंत सिंह की पत्नी नीलम सिंह वर्तमान में राजद के विधायक हैं। बिहार में वर्तमान में लोकसभा का चुनाव चल रहा है। चौथे चरण 13 में को बिहार के मुंगेर में लोकसभा के चुनाव का मतदान होना है। इसे लेकर भी अनंत सिंह के जेल से बाहर आने को लेकर राजनीतिक गलियारे में चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।

Continue Reading

Trending