Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

एशिया कप हॉकी : भारत ने जीत के साथ किया आगाज

Published

on

Loading

ढाका, 11 अक्टूबर (आईएएनएस)| भारतीय पुरुष हॉकी टीम ने बुधवार को जापान के खिलाफ खेले गए मैच में जीत हासिल करते हुए हीरो एशिया कप का शानदार आगाज किया। मौलाना भशानी नेशनल स्टेडियम में खेले गए इस मैच में भारत ने जापान को 5-1 से मात दी। इस मैच में हरमनप्रीत सिंह ने भारतीय टीम के लिए दो गोल किए।
भारतीय टीम ने मैच की शुरुआत से ही जापान पर अपना दबदबा कायम कर लिया था। एस.वी.सुनील ने तीसरे ही मिनट में गोल कर टीम का खाता खोला।

इसके बाद केंजी कीटाजाटो ने अगले ही मिनट में फील्ड गोल कर भारत के खिलाफ जापान का स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया। इसके साथ ही पहला क्वार्टर समाप्त हो गया।

दूसरे क्वार्टर में ललित उपाध्याय ने आगे बढ़ते हुए भारत को 22वें मिनट में 2-1 की बढ़त दे दी। हालांकि, भारतीय टीम के खिलाड़ियों का गोल दागने का कारवां यहीं नहीं रुका।

अपने अच्छे डिफेंस को बरकरार रखते हुए जापान को गोल करने का मौका न देते हुए भारत ने 33वें मिनट में रमनदीप सिंह की बदौलत तीसरा गोल भी किया। इसके दो मिनट बाद ही हरमनप्रीत ने टीम के लिए चौथा गोल दागा।

चौथे और अंतिम क्वार्टर में हरमनप्रीत ने 48वें मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर पर गोल कर भारत को 5-1 की बढ़त दे दी। यहां से जापान के लिए मैच में वापसी करना नामुमनिक हो गया था और उसकी हार भी लगभग तय हो गई।

भारतीय टीम ने मैच की समाप्ति तक जापान के खिलाफ अपनी बढ़त को बरकरार रखते हुए अंत में 5-1 से जीत हासिल की।

भारतीय टीम का सामना 13 अक्टूबर को इसी स्टेडियम में मेजबान टीम बांग्लादेश से होगा।

Continue Reading

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending