Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

एलजी का सिसोदिया को फरमान, फिनलैंड से तुरंत लौटें दिल्ली

Published

on

Loading

sisodia-jungनई दिल्ली। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की फिनलैंड यात्रा की तस्वीरें वायरल होने के बाद आप सरकार और सीएम अरविंद केजरीवाल पर हमले तेज हो गए हैं। उपराज्यपाल नजीब जंग ने सिसोदिया और दूसरे मंत्रियों को दिल्ली लौटने को कहा है। कांग्रेस ने चिकनगुनिया और डेंगू के प्रकोप के बीच आप सरकार के कई मंत्रियों की राजधानी में अनुपस्थिति पर विरोध व्यक्त करने के लिए सभी 70 विधानसभा क्षेत्रों में ‘भगोड़ा दिवस’ भी मनाया। वहीं भाजपा का कहना है कि आम जनता डेंगू और चिकनगुनिया से कराह रही है और डिप्टी सीएम फिनलैंड में सेल्फी ले रहे हैं।

आइस्क्रीम का मजा लेते हुए दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया की ये तस्वीर सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रही है। यह तस्वीर फिनलैंड की बताई जा रही है। इसके बाद सिसोदिया और दिल्ली से बाहर गए मंत्रियों को उपराज्यपाल नजीब जंग ने तुरंत वापस बुलाया है। सूत्रों ने बताया कि देर शाम इस बाबत आदेश दिल्ली सरकार को मिले हैं, जबकि रविवार को सिसोदिया दिल्ली लौटेंगे।

जंग के फरमान पर सिसोदिया ने ट्विटर पर सफाई दी है। उन्होंने लिखा है कि मैं दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था सुधारने में लगा हूं और मेरे खिलाफ साजिश हो रही है। मैं छुट्टी नहीं मना रहा हूं बल्कि फिनलैंड के स्कूल, कॉलेजों में जाकर ये समझ रहा हूं कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था को और बेहतर कैसे बनाया जा सकता है।

दिल्ली में विपक्षी राजनीतिक दल भी इस मुद्दे को खूब हवा दे रहे हैं। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अजय माकन के नेतृत्व में आयोजित इस ‘भगोड़ा दिवस’ के तहत कांग्रेस ने दिल्ली से सीएम अरविंद केजरीवाल, उनके कई मंत्रियों और उप-राज्यपाल नजीब जंग के विकट स्वास्थ्य हालात के बीच राजधानी में न रहने पर विरोध जताया।

माकन ने आरोप लगाया कि आप के सभी अहम नेता इस आपात स्वास्थ्य हालात में दिल्ली से बाहर बैठे हुए हैं। केजरीवाल पर निशाना साधते हुए माकन ने कहा, दिल्ली के निवासी इस समय महामारी जैसे हालात से जूझ रहे हैं, वहीं केजरीवाल पंजाब में अपनी पार्टी के प्रचार में लगे हुए हैं। यहां हालात पर नियंत्रण कायम करने की जगह वह बेंगलुरू अपना इलाज कराने चले गए।

गौरतलब है कि चिकनगुनिया और डेंगू से बीते कुछ ही दिनों में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में 32 लोगों की मौत हो चुकी है।

नेशनल

‘जल्द करनी पड़ेगी शादी’, राहुल गांधी ने मंच से किया एलान

Published

on

Loading

रायबरेली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी और महासचिव प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार के लिए आज रायबरेली पहुंचे। जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी से जनता में से किसी ने शादी को लेकर सवाल पूछा जिस पर राहुल गांधी ने कहा कि मेरी बहन प्रियंका गांधी मेरी मदद के लिए यहां अपना खून पसीना आपको दे रही है। जिस पर प्रियंका गांधी ने राहुल गांधी से शादी के सवाल की तरफ इशारा करते हुए कहा कि पहले इस सवाल का जवाब दो। जिसके जवाब में मुस्कुराते हुए राहुल गांधी ने कहा कि अब जल्द ही करनी पड़ेगी।

इस दौरान राहुल गांधी ने जनसभा को संबोधित बताया कि किस वजह से वो रायबरेली से चुनाव लड़ने आएं हैं। उन्होंने कहा, ‘कुछ दिन पहले मैं मां (सोनिया गांधी) के साथ बैठा था। मैंने मां से कहा कि एक-दो साल पहले मैंने एक वीडियो में कह दिया कि मेरी दो माता थी एक सोनिया गांधी और दूसरी इंदिरा गांधी। मेरी दोनों माताओं की ये कर्म भूमि है इसलिए मैं यहां रायबरेली से चुनाव लड़ने आया हूं।

राहुल गांधी ने आगे कहा कि कांग्रेस की सरकार आते ही कर्जा माफ करना पहला काम होगा। दूसरा काम किसानो के लिए कानूनी सपोर्ट प्राइस लेके आयंगे। राहुल गांधी ने तीसरा काम गिनाते हुए कहा कि किसानो को 30 दिन के अंदर बीमा का पैसा देना तीसरा काम होगा।

राहुल गांधी ने बीजेपी पर हमला करते हुए कहा कि बीजेपी के नेताओं ने साफ कहा की अगर चुनाव जीते तो संविधान को बदल देंगे। संविधान के बिना अडानी और अंबानी की सरकार होगी। आरक्षण और आपको जो भी चीजे मिलती है वो सब खत्म हो जाएंगी। राहुल गांधी ने आगे कहा कि संविधान खत्म होने से आपका रास्ता खत्म हो जाएगा. ये लड़ाई संविधान को बचाने की है।

Continue Reading

Trending