Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

खेल-कूद

एनआईएस में कोच नियुक्त किए गए पैरालम्पिक पदक विजेता राहेलू

Published

on

Loading

नई दिल्ली| भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) ने पैरालम्पिक में देश के लिए पदक जीतने वाले राजिंदर सिंह राहेलू को पटियाला स्थित राष्ट्रीय खेल संस्थान (एनआईएस) का कोच नियुक्त किया है। राहेलू अभी पंजाब खेल विभाग से जुड़े हुए हैं। इस महीने के अंत से वह एनआईएस में पैरा एथलीटों को कोचिंग देना शुरू कर देंगे।

राहेलू ने 2004 के समर पैरालम्पक खेलों में पावरलिफ्टिंग का कांस्य जीता था। वह 56 किलोग्राम वर्ग में विजेता रहे थे। भारत ने पहली बार पैरालम्पिक में पावरलिफ्टिंग पदक जीता था।

राहेलू 2008 के समर बीजिंग पैरालम्पिक में भी देश के लिए खेले थे लेकिन अपने वर्ग में वह पांचवे स्थान पर रहे थे। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित राहेलू 2012 के लंदन ओलम्पिक में भी हिस्सा ले चुके हैं।

खेल-कूद

सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात जवान ने खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Published

on

Loading

मुंबई। सचिन तेंदुलकर की सुरक्षा में तैनात राजकीय रिजर्व पुलिस बल (एसआरपीएफ) के एक जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। सीआरपीएफ जवान प्रकाश गोविंदा कापड़े जामनेर के गणपती नगर में अपने घर छुट्टी पर आए थे। उन्होंने कथित तौर पर खुद अपने गले में आधी रात के बाद गोली मारी। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

पुलिस सुत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह घटना करीब 2 बजे हुई। मृतक के आत्महत्या करने के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। इस घटना के बारे में जब पुलिस से बातचीत कई गई तो पुलिस ने बताया कि यह घटना 14 मई की रात की है। उसने आत्महत्या क्यों की इसके कारण अभी स्प्ष्ट नहीं हो पाए हैं। मगर प्राथमिकी जांच में लगता है कि कापड़े ने कुछ निजी कारणों से खुद को गोली मारी मगर अभी हम पूरी जांच का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस ने आगे बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। इसके अलावा जामनेर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और इसके साथ ही मृतक के परिवार के लोगों, उसके सहकर्मियमों और अन्य जान पहचाने के लोगों के पूछताछ शुरु कर दी गई है। आपको बता दें कि मृतक प्रकाश कापड़े मंत्री छगन भुजबल और नारायण राणे के बॉडीगार्ड के तौर पर भी काम कर चुके हैं।

Continue Reading

Trending