Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

एक और पाखंडी बाबा की गंदी करतूत आई सामने, महिला के साथ मिला इस हाल में…

Published

on

Loading

 

बंगलुरु। आसाराम बापू, गुरमीत राम रहीम, जैन मुनि के बाद एक और स्वामी रेप के आरोप में गिरफ्तार हुआ है। स्वामी का एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें वो महिला के साथ शारीरिक संबंध बना रहा है।ढोंगी व पाखंडी स्वामी और बाबाओं की काली करतूतें थमने का नाम ही नहीं ले रही हैं। आए दिन एक न एक बाबा सुर्खियों बना ही रहता है। अब कर्नाटक के एक मठ में स्वयंभू स्वामी को एक महिला के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया है। फिलहाल आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

खबरों के मुताबिक बंगलुरू के येलहांका स्थित मठ की यह घटना है। दयानंद उर्फ नंजेश्वर स्वामी को एक महिला के साथ अश्लील  हरकते करते व आपत्तिजनक स्थिति में देखा गया। दयानंद इसी मठ के स्वामी पर्वतराज शिवाचार्य स्वामी का बेटा बताया जा रहा है।

 

दरअसल सूत्रों के मुताबिक यह भी जानकारी मिली है कि दयानंद इससे पहले भी कई महिलाओं के साथ ऐसी हरकतें कर चुका है। 2011 में वह मठ का महंत बनना चाहता था। पर वहां मठ के भक्तों के विरोध के चलते उसका यह सपना पूरा नहीं हो सका। वहीं विरोध के चलते बाद में दयानंद ने अपना नाम बदलकर नंजेश्वर स्वामीजी रख लिया।

ऐसी हरकत पहले भी कर चुका है दयानंद

दयानंद मठ के लिए दी गई जमीन का दुरुपयोग करता था। लोगों का कहना है कि दयानंद की यह हरकत कोई पहली हरकत नहीं है इससे पहले भी वह कई बार महिलाओं के साथ ऐसा कर चुका है।

ये भी पढ़ें-Big boss-11: टीवी की संस्कारी बहू ‘हिना खान’ की असंस्कारी हरकत, ढिंचैक पूजा को कह डाला ऐसा..

Continue Reading

उत्तर प्रदेश

कन्नौज में बोले सीएम योगी- उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे

Published

on

Loading

कन्नौज। देश में तीन चरणों के मतदान संपन्न हो चुके हैं। चौथे चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इसके लिए सभी पार्टियां जी जान से चुनाव प्रचार में लगी हुई हैं। इस बीच यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पूरे देश और इस राज्य की जनता ने अपना मन बना लिया है। हम उत्तर प्रदेश की 80 में से 80 सीटों पर कमल का फूल खिलाएंगे और उसकी माला बनाकर माननीय प्रधानमंत्री के गले में पहनाएंगे। इसके साथ ही उन्होंने देश में 400 से भी ऊपर सीटें जीतने का दावा किया।

उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए आगे कहा कि ये नया भारत केवल बोलता ही नहीं है करके दिखाता है। भाजपा ने कहा था कि रामलला हम आएंगे, मंदिर वहीं बनाएंगे। तब समाजवादी पार्टी के लोग रामभक्तों पर गोलियां चलाते थे। बोलते थे परिंदा भी पर नहीं मार सकता लेकिन हमने आज मंदिर वहीं बनाकर दिखाया है। 500 सालों बाद इस वर्ष पहली बार प्रभु श्री राम ने अयोध्या की इस पावन धरती पर होली भी खेली और अपना जन्मदिन भी मनाया है। पहली बार भगवान राम का सूर्य तिलक भी हुआ है। ये अद्भुत घटनाएं भारत में कभी-कभी होती है और हम सौभाग्यशाली है जो इन घटनाओं को अपनी आंखों के सामने होते हुए देख रहे हैं।

उन्होंने कहा कि वे कन्नौज से चुनाव इसलिए लड़ रहे हैं कि इंडी गठबंधन को यहां प्रत्याशी नहीं मिल रहा था। सपा अध्यक्ष कह रहे हैं कि सेवा करना चाहता हूं। जब मौका था, तब कन्नौज के इत्र में बदबू फैलाने का काम कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने अखिलेश से कन्नौज के लड़ने का कारण बताया। सीएम योगी ने कहा, उम्मीदवार ढूंढे नहीं मिल रहे थे, तो उन्होंने खुद दांव आजमा लिया। पहले को टिकट दिया, फिर उसका टिकट काट दिया, दूसरे को दिया तो वह मैदान छोड़कर भाग गया। तीसरे की घोषणा की तो वह मना कर दिया। जब कोई नहीं मिला तो खुद लड़ने चले आए।

योगी ने कहा, जब मौका मिला तब बदबू फैला रहे थे। हर दूसरे दिन यूपी में दंगा कराते थे। इनके शासन में बेटियों-व्यापारियों की सुरक्षा से खिलवाड़ होता था। गरीबों के हकों पर डकैती पड़ती थी। मुख्यमंत्री आवास बुलाकर दंगाइयों का महिमामंडन करते थे, लेकिन अब नए भारत का नया उप्र दंगाइयों व कर्फ्यू लगाने वालों से कैसे निपटता है, यह आप भी देख रहे होंगे। सीएम योगी ने कहा कि नए भारत में सुरक्षा, गरीब कल्याण, विकास, विरासत और आस्था का सम्मान है। सपा रामभक्तों पर गोली चलाती थी, आतंकियों के मुकदमे वापस लेती थी और भाजपा राम मंदिर बनवाती है। आपने वोट देकर भारतीय जनता पार्टी की दिल्ली व लखनऊ सरकार को चुना है, इसलिए आपके योगदान की बदौलत अयोध्या में 500 वर्ष के बाद भव्य राम मंदिर का निर्माण हुआ है।

Continue Reading

Trending