Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

अन्तर्राष्ट्रीय

एक ऐसा देश जहां बाल कटाने, वाई-फाई यूज करने या हंसने पर मिल सकती है सजा-ए-मौत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। आपने आखिरी बार जब बाल कटाया होगा तो शायद वो दिन रविवार का रहा होगा। रविवार के दिन आम तौर पर भारत में छुट्टियां रहती हैं। लोग अपने जरुरी काम रविवार के दिन ही करते हैं। बाल कटाना भी एक जरुरी काम जो लोग अमूमन रविवार के दिन ही करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि एक ऐसा भी देश है जहां आपको बाल कटाने के लिए जेल में डाल दिया जा सकता है।

आपको ये बात जानकर हैरानी जरुर हो रही होगी लेकिन आगे हम जो बताने जा रहें हैं उसे जानकर आपको और भी ज्यादा हैरान होने वाले हैं। दरअसल, इस देश में बाल ही कटाने पर सजा नही होती बल्कि इंटरनेट यूज करने या हंसने पर फांसी की सजा भी हो सकती है। अगर यह बात आपको मजाक लग रही है तो बता दें कि नार्थ कोरिया एक ऐसा देश है जहां इतने अजीबोगरीब कानून हैं।

उत्तर कोरिया में लोग दो दिन 8 जुलाई और 17 दिसंबर को हंस नहीं सकते। ऐसा करने पर लोगों को फांसी की सजा तक सुनाई जा सकती है। इसकी वजह यह है कि किम सुंग और किम जोंग 2 की मौत क्रमश: इन दिनों हुई थी। यहां लोग सरकार द्वारा अप्रूव हेयरस्टाइल ही रख सकते है नहीं तो आपके खिलाफ सख्त कार्रवाई हो सकती है। यहां पर लोगों पर वाई-फाई तक यूज करने की पाबंदी है।

चौंकाने वाली बात यह है कि इस देश के लोगों को विंडोज या मैक ऑपरेटिंग सिस्टम के इस्तेमाल करने पर भी पूरी तरह से पाबंदी है। यही नहीं इस देश में अगर कोई दूसरे धर्म को मानता है तो उसे सजा-ए-मौत मिलती है। मीडिया को चौथा स्तंभ कहा जाता है लेकिन इस देश की मीडिया पर भी सरकार का ही राज है। यहां बिना सरकार के आदेश के मीडिया कुछ भी अलग नहीं दिखा सकता।

 

 

अन्तर्राष्ट्रीय

पाकिस्‍तानी अमेरिकी अरबपति साजिद तरार का बयान- मोदी फिर बनेंगे पीएम, उनके जैसे नेता की हमें भी जरुरत

Published

on

Loading

नई दिल्ली। पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी साजिद तरार ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक मजबूत नेता हैं जो भारत को नई ऊंचाइयों पर ले गए हैं और वह तीसरी बार देश के पीएम के रूप में लौटेंगे। साजिद तरार ने कहा कि मोदी न केवल भारत के लिए बल्कि क्षेत्र और दुनिया के लिए अच्छे हैं और उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा।

पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी कारोबारी पीएम मोदी को दुनिया का मजबूत नेता बताया है। उन्होंने कहा कि मोदी न केवल भारत बल्कि पूरी दुनिया और दक्षिण एशिया के लिए अच्छे नेता हैं। उन्होंने कहा कि उम्मीद है कि पाकिस्तान को भी उनके जैसा नेता मिलेगा। तरार ने कहा कि वह एक जन्मजात नेता हैं। वह एक ऐसे पीएम हैं जिन्होंने अपनी राजनीति को जोखिम में डालकर पाकिस्तान का दौरा किया। मैं उम्मीद करता हूं वे पाकिस्तान के साथ बातचीत और व्यापार शुरू करेंगे।

उन्होंने आगे कहा कि भारत एक युवा देश है और उसे युवा लोगों का अच्छा साथ मिल रहा है। तरार ने आगे कहा कि यह एक चमत्कार है। भारत के 97 करोड़ लोग अपने मत डाल रहे हैं। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। आप भविष्य में देखेंगे कि लोग भारतीय लोकतंत्र से सीख लेंगे। तरार ने पीओके में चल रहे विरोध प्रदर्शन को लेकर कहा कि आर्थिक स्थिति खराब होने और महंगाई के कारण वहां के लोग परेशान है। उन्होंने पाकिस्तानी पीएम के आर्थिक पैकेज को लेकर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि पूरे पाकिस्तान में फिलहाल पीओके जैसी ही स्थिति है। आतंकवाद-कानून व्यवस्था और राजनीतिक अस्थिरता के कारण आज देश कई संकटों से जूझ रहा हैं।

 

Continue Reading

Trending