Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

एक्शन फिल्मों में सकारात्मक बदलाव आया है : रणदीप हुड्डा

Published

on

Loading

मुंबई, 22 जनवरी (आईएएनएस)| सुपर फाइट लीग टीम हरियाणा सुल्तान्स के सह-मालिक अभिनेता रणदीप हुड्डा का मानना है कि कलाकार मिश्रित मार्शल आर्ट (एमएमए) को बड़े पैमाने पर इस्तेमाल में ला रहे हैं। इससे देश में फिल्म की एक्शन विधा बेहतर हो रही है।

चाहे वह ‘कमांडो’ श्रृंखला की फिल्में हों या ‘मुन्ना माइकल’, ‘नाम शबाना’ या ‘बागी’ – बॉलीवुड एक्शन फिल्में उच्च मानक स्थापित कर रही हैं। रणदीप ने कहा कि मिश्रित मार्शल आर्ट के इस्तेमाल ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

रणदीप ने आईएएनएस से कहा, यह देखना अच्छा लगता है कि कैसे इन दिनों कलाकारों के फिटनेस का स्तर बढ़ा है और यह उन एक्शन दृश्यों में नजर आ रहा है, जहां मिश्रित मार्शल आर्ट का इस्तेमाल हुआ है। मैं उम्मीद करता हूं कि यह और आगे जाएगा।

रणदीप खुद भी अपनी शारीरिक फिटनेस, पोलो और घुड़सवारी में उपलब्धियां हासिल करने के लिए जाने जाते हैं।

वह एमटीवी सुपर फाइट लीग सीजन-2 जैसे प्लेटफॉर्म से खुश हैं, जो मिश्रित मार्शल आर्ट को बढ़ावा देता है।

अभिनेता ने बताया कि उन्होंने फिल्म ‘दो लफ्जों की कहानी’ की तैयारी के दौरान मिश्रित मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लिया था। फिल्म में उन्होंने मिश्रित मार्शल आर्ट फाइटर का किरदार निभाया था।

Continue Reading

प्रादेशिक

मुंबई होर्डिंग हादसे में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी की मौत, 56 घंटे बाद मिले शव

Published

on

Loading

मुंबई। 13 मई को मुंबई में घाटकोपर होर्डिंग हादसे के बाद घटनास्थल से दो और शव बरामद हुए हैं। दोनों शवों की जब पहचान की गई तो सबके होश उड़ गए। दोनों शव बॉलीवुड एक्टर कार्तिक आर्यन के मामा-मामी के हैं। कार्तिक आर्यन 16 मई यानी कल दोपहर को अपने परिवार सहित शमशान भूमि में अंतिम संस्कार विधि के लिए पहुंचे थे। इस हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है।

बता दें कि घाटकोपर होर्डिंग हादसे के 56 घंटे बाद जो 2 शव एक कार से निकाले गए वो इंदौर एयरपोर्ट के पूर्व डायरेक्टर मनोज चंसोरिया और उनकी पत्नी अनीता चंसोरिया के थे। जो रिश्ते में कार्तिक आर्यन के मामा-मामी थे। रिटायर होने के बाद मनोज अपनी पत्नी के साथ जबलपुर आ गए थे। यहां से उन्हें अमेरिका में रहने वाले अपने बेटे यश चंसोरिया के पास जाना था। अमेरिका का वीजा बनवाने के लिए मनोज चंसोरिया अपनी पत्नी अनीता के साथ मुंबई गए थे।

इसके बाद सोमवार 13 मई 2024 को मनोज मुंबई से जबलपुर आने के लिए निकले थे। होर्डिंग हादसे वाले फ्यूल पंप पर रुककर वो कार में पेट्रोल भरवा रहे थे। इसी दौरान भयंकर तूफान आया और विशालकाय होर्डिंग गिर गया जिसमें कई लोग दब गए थे। हादसे में चंसोरिया दम्पति की कार भी दब गई थी। दोनों की दुर्घटना स्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद अमेरिका से यश और जबलपुर से मृतक मनोज के जीजा डॉक्टर परमल स्वामी, मधु स्वामी, विनय नेमा भी मुंबई पहुंचे। आकस्मिक हुई इस घटना ने कार्तिक के परिवार को जबरदस्त झटका लगा है।

Continue Reading

Trending