Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

प्रादेशिक

एक्ट्रेस रिया सेन के घर में शार्टसर्किट से लगी लगी आग, दो फ्लैट खाक

Published

on

riya sen

Loading

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन के जुहू स्थित दो फ्लैट में शनिवार देर रात करीब एक बजे आग लग गई। रिया इन फ्लैट में अपनी मां मुनमुन सेन के साथ रहती हैं। मुनमुन सेन टीएमसी से सांसद भी हैं। हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन दोनों फ्लैट जलकर खाक हो गए।

रिया से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि आग रविवार तड़के करीब एक बजे लगी। उस वक्त घर में मुनमुन, उनके पति और रिया मौजूद थे। आग लगने का पता चलते ही रिया अपने परिवार के साथ सीढ़ियों से बिल्डिंग के नीचे उतर आईं। उनमें से किसी को चोट नहीं आई है। बताया गया है कि आग एक बेडरूम के एसी में शॉर्ट सर्किट होने के बाद लगी। देखते ही देखते आग दोनों फ्लैट में फैल गई। बिल्डिंग में रहने वाले सभी लोग सुरक्षित बताए गए हैं।

फ्लैट में आग लगने की सूचना देने के बाद भी मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां देर से पहुंचीं। इस बात पर रिया सेन ने नाराजगी दिखाई। आग लगने की जानकारी खुद रिया ने ट्वीट कर दी। उन्होंने शनिवार देर रात दो बजे के करीब ट्वीट किया, ”हमारी बिल्डिंग में आग लग गई है। हमारे दोनों फ्लैट जल गए।” उन्होंने कहा कि समय से सूचना देने के बाद भी दमकल की गाड़ियां एक घंटे बाद आईं और आग पर काबू पाने में एक घंटे का वक्त लगा दिया। फ्लैट में आग लगने के बाद देर रात रिया सेन अपनी मां और पिता के साथ पड़ोस में अपने एक जान पहचान वाले के घर चली गईं।

प्रादेशिक

मध्य प्रदेश: विधायक हजारीलाल दांगी के पोते ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, LLB की कर रहा था पढ़ाई

Published

on

Loading

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में खिलचीपुर से भाजपा विधायक हजारीलाल दांगी के पोते विजय दांगी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस को उसके पास से दो पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। सुसाइड नोट के अनुसार उसका अपने दोस्त से विवाद चल रहा था, जिसके चलते उसने ये कदम उठाया है।

मृतक का नाम विजय बताया जा रहा है। सुसाइड नोट में उसने लिखा है कि ‘मैं अपनी मर्जी से मर रहा हूं घरवालों को परेशान ना करें’, मौके पर पहुंची पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है। पुलिस के मुताबिक मृतक विजय की उम्र 19 साल बताई जा रही है।

मृतक विजय इंदौर के गांधी नगर थाना क्षेत्र में रहकर एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था। सुसाइड के पीछे दोस्ती का कारण सामने आ रहा है। पुलिस के मुताबिक शव को सोमवार रात को ही पीएम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम के बाद विजय का शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। यहां विधायक के रिश्तेदार भी पहुंच चुके हैं। विजय के परिवार जनों का रो रो कर बुरा हाल है, उन्हे समझ ही नहीं आ रहा उसने ऐसा कदम क्यों उठाया। विजय ने अपने सुसाइड नोट में घर वालों से माफी मांगी है। विजय का एक बड़ा भाई और है जो एमबीए की पढ़ाई कर रहा है।

Continue Reading

Trending