Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

IANS News

एंथनी बोर्डेन की कुल संपत्ति 12.1 लाख डॉलर

Published

on

Loading

न्यूयार्क, 6 जुलाई (आईएएनएस)| दिवंगत सेलेब्रिटी शेफ एंथनी बोर्डेन की वसीयत के अनुसार उनकी कुल संपत्ति 12.1 लाख डॉलर है।

पहले अनुमान लगाया जा रहा था कि उनकी संपत्ति एक करोड़ 60 लाख डॉलर है। ‘पेजसिक्स डॉट कॉम’ ने मैनहट्टन सरोगेट अदालत में दाखिल बोर्डेन की वसीयत के हवाले से बताया कि उनकी संपत्ति का ज्यादातर भाग उनकी 11 वर्षीय बेटी एरिएन बुसिया बोर्डेन को दिया गया है तथा उनकी एस्टेट पर नियंत्रण उनकी पत्नी ओटाविया बुसिया बोर्डेन को दिया गया है। ओटाविया उनसे अलग रह रही थीं।

अदालत के कागजों के अनुसार, बोर्डेन की संपत्ति में 4,25,000 डॉलर की नकदी और बचत, 35,000 डॉलर एक ब्रोकरेज खाते में, 2,50,000 डॉलर और निजी संपत्ति तथा 5,00,000 डॉलर की रॉयल्टी और शेष संपत्ति है।

यह वसीयत 2016 में बोर्डेन और बुसिया के अलगाव से कुछ समय पहले तैयार की गई थी।

पिछले महीने फ्रांस में आत्महत्या करने से पहले बोर्डेन (61) का संबंध इटली की अभिनेत्री एसिया अर्जेटो से था।

उनकी एकलौती संतान एरिएन उनकी संपत्ति की वारिस है। वसीयत के अनुसार अदालत उनकी बेटी की संपत्ति की देखभाल के लिए एक संरक्षक नियुक्त करेगी क्योकि एरिएन अभी नाबालिग है।

यद्यपि बोर्डेन बतौर शेफ अपनी उपलब्धियों और व्यंजनों के लिए प्रसिद्ध थे, लेकिन उन्होंने काल्पनिक और इतिहास आधारित कहानियां भी लिखी हैं। बोर्डेन की 2000 में लिखी किताब ‘किचेन कॉन्फिडेंशियल : एडवेंचर्स इन द कलिनरी अंडरबेली’ न्यूयार्क टाइम्स की बेस्टसेलर किताब थी।

Continue Reading

IANS News

टेनिस : दुबई चैम्पियनशिप में सितसिपास ने मोनफिल्स को हराया

Published

on

Loading

 दुबई, 1 मार्च (आईएएनएस)| ग्रीस के युवा टेनिस खिलाड़ी स्टेफानोस सितसिपास ने शुक्रवार को दुबई ड्यूटी फ्री चैम्पियनशिप के पुरुष एकल वर्ग के सेमीफाइनल में फ्रांस के गेल मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में मात देकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।

  वर्ल्ड नंबर-11 सितसिपास ने वर्ल्ड नंबर-23 मोनफिल्स को कड़े मुकाबले में 4-6, 7-6 (7-4), 7-6 (7-4) से मात देकर फाइनल में प्रवेश किया।

यह इन दोनों के बीच दूसरा मुकाबला था। इससे पहले दोनों सोफिया में एक-दूसरे के सामने हुए थे, जहां फ्रांस के खिलाड़ी ने सीधे सेटों में सितसिपास को हराया था। इस बार ग्रीस के खिलाड़ी ने दो घंटे 59 मिनट तक चले मुकाबले को जीत कर मोनफिल्स से हिसाब बराबर कर लिया।

फाइनल में सितसिपास का सामना स्विट्जरलैंड के रोजर फेडरर और क्रोएशिया के बोर्ना कोरिक के बीच होने वाले दूसरे सेमीफाइनल के विजेता से होगा। सितसिपास ने साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन में फेडरर को मात दी थी।

Continue Reading

Trending