Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मनोरंजन

ऋतिक रोशन और सबा आजाद एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट, हाथों में हाथ डाले दिखा कपल

Published

on

Loading

ऋतिक रोशन इस वक्त अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में हैं। ऋतिक का नाम एक्टर और म्यूजिशियन सबा आजाद के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों साथ में डिनर डेट पर दिखे और सोशल मीडिया पर भी एक दूसरे के पोस्ट पर कमेंट किया। सबा की तस्वीर भी सामने आई थीं जिसमें वह ऋतिक के परिवार के साथ थीं। उसके बाद ऐसी चर्चाएं चल पड़ीं कि ऋतिक के परिवार ने उन्हें स्वीकार कर लिया है। अब मंगलवार को ऋतिक और सबा को मुंबई एयरपोर्ट पर साथ में स्पॉट किया गया।

हाथों में हाथ डाले दिखा कपल

एयरपोर्ट पर ऋतिक और सबा साथ में दिखे। दोनों एक दूसरे का हाथ पकड़कर एयरपोर्ट गेट की ओर बढ़ रहे थे। लुक्स की बात करें तो ऋतिक ने व्हाइट कलर की टीशर्ट के साथ ब्लू जींस पहना हुआ था। इसके साथ उन्होंने कैप लगाई थी। वहीं सबा ने ग्रे कलर के क्रॉप टॉप के साथ पैंट्स पहने थे।

रिश्ते को सार्वजनिक रूप से नहीं किया कबूल

ऋतिक ने अभी तक अपने रिश्ते को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं किया है लेकिन दोनों जिस तरह सोशल मीडिया पर एक दूसरे की तारीफें करते हैं वह उनके रिश्ते की ओर संकेत देता है।

डिनर डेट पर दिखे थे दोनों

बता दें कि ऋतिक और सबा के रिलेशनशिप को लेकर सबसे पहली चर्चा तब छिड़ी जब इसी साल फरवरी में उन्हें डिनर डेट पर देखा गया। इसके बाद सभा को ऋतिक के चाचा राजेश रोशन के घर पर देखा गया। जहां ऋतिक की मां पिंकी रोशन और उनके दोनों  बेटे भी थे।

Continue Reading

मनोरंजन

आ गई ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज डेट, सनी देओल के साथ आयुष्मान खुराना भी आएंगे नजर

Published

on

Loading

मुंबई। साल 1997 में रिलीज हुई फिल्म बॉर्डर आपने जरूर देखी होगी। इस फिल्म ने रिलीज होते ही बॉक्स आफिस पर तहलका मचा दिया था। आज भी टीवी पर इसको काफी पसंद किया जाता है। फिल्म में सनी देओल द्वारा कुलदीप सिंह चांदपुरी का निभाया गया किरदार आज भी लोगों के जहन में जिंदा है। पिछले साल अगस्त में ऐसी खबरें सामने आई थी कि सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल बनने वाला है। अब इस खबर पर मुहर लग गई है।

पिंकविला की एक रिपोर्ट की मानें तो इस फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। इस फिल्म को साल 2026 में रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज करने का प्लान हैं। रिपोर्ट में सूत्र के हवाले से बताया गया, “बॉर्डर 2’ को 23 जनवरी 2026 को रिलीज करने का टारगेट है। इंडियन आर्म्ड फोर्सेज पर बेस्ड फिल्म होने की वजह कर मेकर्स को ऐसा लगता है कि इस फिल्म को रिलीज करने के लिए इससे बेहतर डेट नहीं हो सकती है।”

फिल्म में सनी देओल अपने उसी पुराने मेजर कुलदीप सिंह के किरदार में दिखेंगे और उनके साथ आयुष्मान खुराना भी होंगे।

Continue Reading

Trending