Connect with us
https://www.aajkikhabar.com/wp-content/uploads/2020/12/Digital-Strip-Ad-1.jpg

मुख्य समाचार

उप्र : स्नातक एमलएसी चुनाव के लिए भाजपा उम्मीदवारों की सूची जारी

Published

on

Loading

लखनऊ | उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की चुनाव समिति द्वारा तीन स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। भाजपा प्रदेश प्रवक्ता चन्द्रमोहन ने बताया कि पार्टी प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य द्वारा बरेली-मुरादाबाद स्नातक क्षेत्र से जयपाल सिंह, कानपुर स्नातक क्षेत्र से अरुण पाठक एवं गोरखपुर-फैजाबाद स्नातक क्षेत्र से देवेन्द्र प्रताप सिंह को प्रत्याशी बनाया गया है।

उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की ओर से स्नातक एमएलसी चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा पहले ही कर दी गई थी।

प्रादेशिक

इस्कॉन के चेयरमैन गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का निधन, देहरादून के अस्‍पताल में थे भर्ती

Published

on

Loading

देहरादून। इस्‍कॉन इंडिया की गवर्निंग काउंसिल के अध्‍यक्ष गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज का रविवार को निधन हो गया। हृदय संबंधी बीमारी के चलते उन्‍हें तीन दिन पहले देहरादून के सिनर्जी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्‍होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से भक्तों में शोक की लहर है।

इस्कॉन मंदिर के डायरेक्टर कम्युनिकेशन इंडिया बृजनंदन दास ने बताया कि 5 मई को शाम 4 बजे नई दिल्ली के ईस्ट ऑफ कैलाश स्थित मंदिर में दर्शन के लिए उनका पार्थिव शरीर रखा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज दो मई को दूधली स्थित मंदिर के शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे थे। यहां वह अचानक फिसलकर गिर गए थे। इससे उन्हें चोट लगी थी। उनका तीन दिनों से सिनर्जी अस्पताल में इलाज चल रहा था। भक्त उनके आखिरी दर्शन दिल्ली के इस्कॉन मंदिर में कर सकेंगे। सोमवार को उनकी देह को वृंदावन ले जाया जाएगा। इसका समय अभी तय नहीं हुआ है।

 

Continue Reading

Trending